
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्त हो गई है। विश्विविद्यालय का नया कुलसचिव चंद्रशेखर ओझा को बनाया गया है। जबकि अभी तक कुलसचिव पद पर रहे डॉ. आनंद शंकर बहादुर की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन में आगामी आदेश तक उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया है।
चंद्रशेखर ओझा सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) जो शासकीय महाविद्यालय, खरोरा, जिला-रायपुर में पदस्थ थे। उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नया कुलसचिव बनाया गया है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव 60 साल की आयु पूरी होने के बाद रजिस्ट्रार अपने पद पर जमे हुए हैं। इस मामले में सीनियर प्रोफेसर की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। HC ने राज्य शासन और कुलपति को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था।
Published on:
16 Feb 2023 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
