रायपुर

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS गौरव द्विवेदी मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने किया प्रसार भारती का CEO नियुक्त

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति ने गौरव द्विवेदी को पांच साल के लिए प्रसार भारती का सीईओ नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रभावी मानी जाएगी.

less than 1 minute read
Nov 14, 2022
,

छत्तीसगढ़ कैडर के बैच 1995 के अधिकारी IAS गौरव द्विवेदी को केंद्र साकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. गौरव द्विवेदी को केंद्र सरकार ने IAS गौरव द्विवेदी को प्रसार भारती का CEO नियुक्त किया है. वर्त्तमान में वर्तमान में केंद्र में सूचना विभाग और आईटी विभाग का भी काम देख रहे गौरव द्विवेदी शशि शेखर वेम्पति का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति ने गौरव द्विवेदी को पांच साल के लिए प्रसार भारती का सीईओ नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रभावी मानी जाएगी. उप राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमेटी प्रसार भारती के CEO नियुक्ति करती है.

बता दें कि प्रसार भारती के सीईओ पद के लिए एडिशनल सेक्रेटरी या सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के IAS अधिकारी ही नियुक्त होते है. CEO वेम्पति का कार्यकाल जून महीने में खत्म हो गया था, जिसके बाद दूरदर्शन के डीजी मयंक अग्रवाल को CEO अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. IAS गौरव द्विवेदी इसके पहले केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट MyGov.in के पहले सीईओ नियुक्त किए गए थे. इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2014 को लॉन्च किए गया था.

Published on:
14 Nov 2022 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर