
केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के आईएफएस अफसरों का कैडर आवंटन कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में जिन अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है, उनमें हर्षित मेहर, विपुल अग्रवाल, दीपेश कपिल, चंद्रकुमार अग्रवाल, एस. नवीन कुमार और एमजी वेंकटेश शामिल हैं। इनमें हर्षित मेहर और विपुल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
हर्षित मेहर ने दिया बेहतर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के हर्षित मेहर ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा के परिणाम में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करते हुए देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। बता दें कि हर्षित को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली थी। हर्षित ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वहीं विपुल अग्रवाल का संबंध भी छत्तीसगढ़ से ही है। यूपीएससी के 2021 के परीक्षा में उन्होंने 100वीं रैंक हासिल की थी। जिसके बाद आज उनको छत्तीसगढ़ कैडर की जिम्मेदारी मिली है।
Published on:
23 Sept 2022 08:01 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
