23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप, अगले 5 दिन बदलाव नहीं…

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप, अगले 5 दिन बदलाव नहीं...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ के मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप, अगले 5 दिन बदलाव नहीं...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है।

वहीं सूरज ढलते ही तापमान गिरने लगता है और ठंड का असर फिर से दिखने लगता है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी ऐसा बना हुआ है कि सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

CG Weather Update: हवा की गति कम, बढ़ा तापमान का अंतर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा की गति कम होने और आसमान साफ रहने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, खासकर अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है।

अगले पांच दिनों का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा। रायपुर शहर में सुबह हल्की ठंडक या हल्की धुंध महसूस हो सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं।