रायपुर

चुनावी साल में बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

CM Bhupesh Baghel Announcement : . 21 सितम्बर 2023. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
चुनावी साल में बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है।

Updated on:
22 Sept 2023 12:38 pm
Published on:
21 Sept 2023 08:23 pm
Also Read
View All
CG Weather Update: रायपुर में मौसम का हाल! न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, 3 फरवरी को बारिश की संभावना

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी की पहली बड़ी कार्रवाई, अपहरण-रेप केस में महिला आरक्षक सस्पेंड, जानें पूरा मामला…

अब मरीन ड्राइव में भी लगेगा पार्किंग का पैसा, लोगों में दिखी नाराजगी, बोले- फुटपाथ पर शुल्क वसूली गलत…

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन

CG News: सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत, मुख्यमंत्री साय ने किया कुरूसनार से बस में यात्रियों के साथ सफर

अगली खबर