scriptविधानसभा चुनाव 2018 : कलेक्टर ओ.पी. चौधरी भाजपा के टिकट पर रायगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव | Collector OP Chaudhry Can contest elections by BJP | Patrika News
रायपुर

विधानसभा चुनाव 2018 : कलेक्टर ओ.पी. चौधरी भाजपा के टिकट पर रायगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

कलक्टर चौधरी से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री रमन सिंह से इस बारे में पेशकश मिली है

रायपुरAug 27, 2018 / 07:52 pm

Deepak Sahu

op Chaudhry

विधानसभा चुनाव 2018 : कलक्टर ओ.पी. चौधरी भाजपा के टिकट पर रायगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

रायपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अफसर और रायपुर के कलक्टर ओ.पी. चौधरी रायगढ़ के खरसिया विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कलक्टर चौधरी से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री रमन सिंह से इस बारे में पेशकश मिली है, लेकिन अभी इस मामले में चौधरी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। बताया जाता है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं। उधर, पत्रिका ने चौधरी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोले।

प्रदेश के पूर्व एडीजी आर.सी. पटेल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. नंदकुमार पटेल के रिश्तेदार हैं। वे सेवानिवृत हो चुके हैं। खबर है कि वे भी चंद्रपुर सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं। फिलहाल इस सीट पर स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह का कब्जा है, जो भाजपा से हैं।

वैसे मस्तूरी सीट पर कांग्रेस के दिलीप लहरिया विधायक हैं, लेकिन यहां से थाना प्रभारी गिरिजाशंकर चौधरी ने इस्तीफा देकर चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अफसर शिशुपाल सोरी माओवाद प्रभावित दंतेवाड़ा के कलक्टर रह चुके हैं। वे कांग्रेस के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। खबर है कि वे कांकेर सीट से चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं।

Home / Raipur / विधानसभा चुनाव 2018 : कलेक्टर ओ.पी. चौधरी भाजपा के टिकट पर रायगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो