
रायपुर . छत्तीसगढ़ सरकार के एक मंत्री और महिला के बीच अंतरंग संबंधों वाली अश्लील सीडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश अध्यक्ष और पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत के एक दिन बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
भूपेश ने छत्तीसगढ़ के मंत्री पर लगे आरोपों के बाद बचाव में उतरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री को बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्य सीमा के बाहर जिस हद तक जाना था वो गए।
भूपेश ने सीएम डॉ. रमन सिंह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर मामले में सीएम का एक जुमला है - जांच होगी, कार्रवाई की जाएगी, कानून अपना काम करेगा। लेकिन इस बार सीएम ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में इतनी गंदी राजनीति आज तक नहीं देखी। जबकि हकीकत यह है कि गंदे आरोप सामने के बाद इतने अंधे तरीके से बचाव करने का प्रयास पहली बार देखने को मिला है।
भूपेश ने सीडी की जांच को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीडी को नकली बताया है, तो उन्हीं के एक शख्स ने वीडियो को टेम्पर्ड बताया है। अब एेसी स्थिति में इसकी जांच संदिग्ध है, संदेहास्पद है।
पत्रकार विनोद वर्मा के बचाव में भूपेश ने कहा कि जो इतने जानकार हैं उन्हें सीडी रखने की जरूरत क्या है। मेरे पास देश के बारे में जिनको जानकारी हो किस तरह वो सब जानते हैं। उन्होंने कहा भी मेरे पास पेन ड्राइव है, सीडी रखने की जरूरत नहीं है।
भूपेश कहा कि पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि रायपुर पुलिस की कार्रवाई के तरीके से पूरा शहर वाकिफ है।
Updated on:
28 Oct 2017, 4:08 PM IST
Published on:
28 Oct 2017, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.