31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोप-प्रत्यारोप में उलझा अश्लील सीडी कांड का सच, क्या वीडियो से हुई है छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के मंत्री की कथित अश्लील सीडी सामने आने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप में सीडी का सच उलझ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 28 Oct 2017, 12:20 PM IST

Chhattisgarh Minister porn CD scandal

आरोप-प्रत्यारोप में उलझा अश्लील सीडी कांड का सच, क्या वीडियो से हुई है छेड़छाड़

रायपुर . मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले मंत्री की कथित अश्लील सीडी करीब 20 माह पहले बनाई गई थी। ऐसा दावा करते हुए आईटी एक्सपर्ट ने छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री की अश्लील सीडी के मामले में पत्रकार विनोद वर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। विनोद पर अलग से ब्लैकमेलिंग और धमकी का अपराध भी दर्ज हुआ है। मंत्री की कथित अश्लील सीडी सोशल मीडिया में वॉयरल हो गई है। पता चला है कि यह करीब डेढ़ साल पहले बनाई गई थी। आईटी एक्सपर्ट मोहित साहू इसमें काटछांट करने का दावा कर रहे हैं।

पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी पर पुलिस के दावों पर कांगे्रस के सवाल
विनोद वर्मा आईटी के जानकार है कांग्रेस ने अपने प्रशिक्षण शिविरों में उन्हें विशेषज्ञ वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया था। कोई आईटी जानकर किसी पिक्चर के तथ्यों को वायरल करने के लिए बड़ी संख्या में सीडी क्यों बनवायेगा जैसा कि पुलिस ने दावा किया है कि विनोद वर्मा के घर से 500 सीडी बरामद हुई , जो सीडी रायपुर के समाचार जगत में घूम रही है उसमें दिख रही पिक्चर मात्र 1 मिनट 36 सेकंड की है। इतनी छोटी पिक्चर को आज इंटरनेट के जमाने में बड़ी आसानी से वायरल किया जा सकता था, विनोद वर्मा को इस पिक्चर को प्रचारित करने के लिए सीडी बनाने की जरूरत नही थी । यह बात विनोद वर्मा जैसे नेटसेवी वरिष्ठ पत्रकार को भलीभांति पता होगी। इतनी बड़ी संख्या में सीडी की बरामदगी से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है। कहीं पुलिस मंत्री को बचाने का प्रयास तो नहीं कर रही?

सीडी को लेकर एक नजर इधर भी
- प्रकाश बजाज जिनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्परता से विनोद वर्मा की गिरफ्तारी की कार्रवाई की उस प्रकाश बजाज से उसके आका का नाम पुलिस ने क्यों नहीं पूछा? उसका आका कोई मंत्री ही है उसकी अश्लील सीडी बनी है यह अनुमान पुलिस ने किस आधार पर लगाया।
- प्रकाश बजाज ने यह नही बताया कि विनोद वर्मा ने उन्ही को क्यो वसूली के लिए फोन किया ? क्या उनकी विनोद वर्मा से पुरानी पहचान थी?
- प्रकाश बजाज का राजनैतिक रसूख और वजूद दोनों ऐसा नही है कि कोई उनसे मंत्री की सीडी के बदले उगाही करने की सोचेगा।

ये है मामला दर्ज
- पत्रकार विनोद वर्मा और प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
- विनोद पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का अपराध दर्ज
- सीडी में आईटी एक्सपर्ट कर रहे काटछांट करने का दावा