
अश्लील सीडी कांड: मंत्री मूणत ने पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ कराई एफआईआर
रायपुर . तथाकथित अश्लील सीडी कांड में छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत का नाम आने के बाद प्रदेश सहित पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया। एक तरफ प्रदेश भाजपा ने अपने मंत्री के बचाव में अपनी पूरी झोंक दी है। वहीं कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Read More : पत्रकार विनोद वर्मा ने कहा - मेरे पास छत्तीसगढ़ के मंत्री की सीडी थी, इसलिए किया गिरफ्तार
इसी बीच सीडी कांड में सार्वजनिक रूप से मंत्री राजेश मूणत का नाम लेने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री संग पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे। भाजपा ने सिविल लाइन थाना में पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।इस दौरान धरमलाल कौशिक ने सीडी को फर्जी बताते हुए इसकी विश्वसनीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। उन्होंने मंत्री की छवि को धूमिल करने वाले पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
थाने में मंत्री राजेश मूणत के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , मंत्री अजय चंद्राकर, मंत्री भैयालाल रजवाड़े, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं पुलिस हिरासत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छुड़ाने सिविल लाइन थाने के बाहर बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सीडी में मंत्री राजेश मूणत का नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इस पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।
बतादें कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने पत्रकार विनोद वर्मा को गाजियाबाद स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पत्रकार विनोद वर्मा को सीडी बनाकर ब्लैकमेल करने, रंगदारी वसूलने के आरोप के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया। रायपुर में उनके खिलाफ की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
Updated on:
27 Oct 2017, 8:57 PM IST
Published on:
27 Oct 2017, 6:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.