15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान, भूपेश बोले- मीडिया पर प्रहार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकार विनोद वर्मा के ऊपर पुलिस कार्रवाई को सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आक्रमण बताया है
2 min read
Google source verification
Bhupesh baghel

रायपुर . पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकार विनोद वर्मा के ऊपर पुलिस कार्रवाई को सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आक्रमण बताया है, तथा इसकी कड़ी निंदा की है।

Read More: छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत बोले - पत्रकार विनोद वर्मा की सीडी फर्जी

उन्होंने जिस कथित सीडी को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है वह पूर्व से ही देश के अलग-अलग हिस्सों एवं प्रदेश के सोशल मीडिया में प्रसारित थी। बघेल ने कहा कि विनोद वर्मा बीबीसी के साथ-साथ कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थाओं के साथ कार्य करते रहे हैं तथा देश के ख्यातिनाम पत्रकारों की सूची में उनका नाम लिया जाता है।

Read More: अश्लील सीडी कांड : पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ मंत्री मूणत करेंगे एफआईआर

आपको बात दें कि पत्रकार विनोद कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विषय-विशेषज्ञ के रूप में बुलाए जाने पर बतौर अतिथि वक्ता के रूप में सम्मिलित होते रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज विनोद पर काईवाई के विरोध में आज दिल्ली के समस्त ख्यातिनाम पत्रकार उनके समर्थन में आ खड़े हुए हैं। यह अपने आप में प्रमाणित करता है कि राष्ट्रीय पत्रकारिता में वर्मा की प्रतिष्ठा और सम्मान कितना अधिक है।

Read More: अश्लील CD कांड: छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा बवाल, भड़के आप ने मूणत के नेम प्लेट पर पोती स्याही

पूर्व में भी जब छत्तीसगढ़ के पत्रकारों पर राज्य प्रायोजित व अन्य कारणों से हमले हुए तो वर्मा एडिटर्स गिल्ड के सदस्य के रूप में उनके ऊपर हुये अत्याचारों की जांच करने के लिये छत्तीसगढ़ आए थे और उन्होंने पत्रकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की थी। बघेल ने कहा पत्रकार बिरादरी की इस लड़ाई में हम साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर सच उजागर होने तक संघर्ष करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग