31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं एेसे सेक्स स्कैंडल, जिन्होंने भारतीय राजनीति में ला दिया था भूचाल

सीडी को लेकर विवादों में आए मंत्री का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई नेताओं के नाम इस तरह के सीडी कांड में फंस चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:29 PM IST

CD sex scandal

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मंत्री की तथाकथित अश्लील सीडी को लेकर प्रदेश सहित पूरे देश की राजनीति में बवाल मच गया है। लेकिन आपको बतादें कि किसी सीडी को लेकर विवादों में आए मंत्री का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई नेताओं के नाम इस तरह के सीडी कांड में फंस चुके हैं। हाल में इनमें आप नेता संदीप कुमार, वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी, भाजपा नेता राघवजी, कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा और भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह का नाम प्रमुख है, जो सेक्स और सियासत के बीच फंसने के बाद सुर्खियों में आए थे। आइए जानते हैं एेसे ही विवादित प्रकरणों के बारे में।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब सेक्स सीडी में उनका नाम सामने आया। इस वीडियो में महिला ने थाने में संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए संदीप कुमार के पास गई थी। लेकिन संदीप कुमार मौके का फायदा उठाकर महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के आरोपों के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। जबकि जांच के दौरान संदीप कुमार को सरेंडर करना पड़ा।

देश की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब एक सेक्स सीडी में वरिष्ठ नेता नारायण दत्त का नाम आया। वीडियो में एनडी तिवारी तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे। इस सीडी के तूल पकडऩे के बाद एनडी तिवारी को तत्कालीन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पद से इस्तीफा देना पड़ा।

वहीं बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राघवजी के शर्मनाक करतूत उजागर होने के बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में उव वक्त तहलका मच गश जब नेताजी की दो सेक्स सीडी वायरल हो गई। एक सीडी में राघवजी अपने नौकर के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में राघवजी और उनका नौकर राजकुमार आपत्तिजनक हालत में देखा गया।

एेसा ही एक और विवादित मामला बिहार से आया, जहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर एक दलित लड़की ने यौन शौषण का आरोप लगाया था। इस घटना ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इस वारदात में एक पूर्व आईएएस का बेटा निखिल प्रियदर्शी भी शामिल है। पीडि़ता के मुताबिक निखिल ने ब्रजेश पांडे के पास भेजा, जहां ब्रजेश ने पीडि़ता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस की जांच में पता चला कि निखिल सेक्स रैकेट चलाता है और पीडि़त युवती को इस रैकेट में काम करने के लिए दबाव बना रहा था।