26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

कांग्रेसियों ने विस स्तरीय भरोसा यात्रा निकाली, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भाजपा के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल के कार्यो पर आधारित है। कांग्रेस ने जो कहा वो किया।

Google source verification

नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भाजपा के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल के कार्यो पर आधारित है। कांग्रेस ने जो कहा वो किया। भूपेश बघेल सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, कर्जमाफी, भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता, 7 की जगह 67 लघु वनोपजों की खीदी,े तेंदूपत्ता मानकों को 4000 प्रति मानक बोरा, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, 10000 गोठान का निर्माण, गोबर व गोमूत्र खरीदी जैसी कई योजनाओं से जनता का भरोसा जीत लिया है। इसीलिए भरोसा यात्रा द्वारा कई जनकल्याण ॉकारी योजनाओं की जानकारी दी रही है।
ब्लाक कांग्रेस नवापारा अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू के नेतृत्व में निकाली गई भरोसा यात्रा में शामिल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदा, एल्डरमैन सहित अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने आगे कहा है कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, विश्वास और सहयोग भावना ही विधायक धनेंद्र साहू की ताकत है।
किसानों की समृद्धि व खुशहाली के कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध : धनेन्द्र साहू
ग्राम पपरौद में किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर किसानों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार बनी है, तब से किसानो के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। जिससे आज प्रदेश के किसानो का आत्महत्या जैसे विभत्स घटना रुकी है। कसानो की चेहरे मे रौनकता देखने को मिल रही है। प्रदेश के कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जा माफ , राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 2500 रुपए में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, राजीव गांधी मजदूर श्रमिक किसान न्याय योजना 7000 रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक राज करने वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐसी कोई भी योजना किसानों के लिए नहीं बनाई जिससे किसान लाभान्वित होकर समृद्धि होकर खुशहाल जीवन व्यतीत किए हो। कांग्रेस सरकार ने 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा की है, जो अन्नदाता किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़