26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस शासन की एक और भर्ती विवादों में, 407 पदों के लिए अक्टूबर में हुई थी परीक्षा, दिसंबर में आ चुकी चयन सूची

Vyapam: कांग्रेस शासनकाल में हुई भर्तियां लगातार विवादों में है। पीएससी के बाद अब व्यापमं से हुई भर्ती भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। अपेक्स बैंक के 407 पदों के लिए व्यापमं ने अक्टूबर 2023 में परीक्षा ली थी। इसकी चयन सूची दिसंबर में आ चुकी है। लेकिन, चयनित अभ्यर्थी ढाई माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस शासन की एक और भर्ती विवादों में, 407 पदों के लिए अक्टूबर में हुई थी परीक्षा, दिसंबर में आ चुकी चयन सूची

कांग्रेस शासन की एक और भर्ती विवादों में, 407 पदों के लिए अक्टूबर में हुई थी परीक्षा, दिसंबर में आ चुकी चयन सूची

रायपुर। कांग्रेस शासनकाल में हुई भर्तियां लगातार विवादों में है। पीएससी के बाद अब व्यापमं से हुई भर्ती भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। अपेक्स बैंक के 407 पदों के लिए व्यापमं ने अक्टूबर 2023 में परीक्षा ली थी। इसकी चयन सूची दिसंबर में आ चुकी है। लेकिन, चयनित अभ्यर्थी ढाई माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।

इधर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने दो टूक कह दिया है, बैंक भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आ रहीं हैं। जांच बिना नौकरी नहीं देंगे। हालांकि, व्यापमं ने पहले ही खंडन जारी करते हुए भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। मंत्री कश्यप इस पर कहते हैं, पीएससी पर जब आंच आ सकती है तो व्यापमं जैसी संस्था इससे कैसे अछूती रह सकती हैं! मंगलवार को नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेशभर के अभ्यर्थी राजधानी में जुटे। शहीद भगत सिंह चौक के पास बैनर-तख्ती लेकर न्याय की गुहार लगाई। मंत्री से मुलाकात भी की, जिसमें उन्होंने जांच के बाद ही भर्ती पर कोई फैसला लेने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: युवा व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, लगाया था ये झूठा आरोप

शासन के 2 तर्क, अभ्यर्थियों के भी अपने जवाब...
1. प्रक्रिया में गड़बड़ी
तर्क: पीएससी की तरह इसमें भी भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हो सकती है। इसकी शिकायतें मिली हैं। पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से जांच-परख लेने के बाद ही नियुक्तियों पर कोई फैसला लेंगे।
जवाब: पीएससी की तरह इसमें किसी अफसर या नेता के बच्चों की नौकरी नहीं लगी है। ज्यादातर अभ्यर्थी सामान्य परिवार से आते हैं। सरकार चाहे तो इसकी जांच करवाकर नियुक्ति दे दे।


2. बाहरी काे नौकरी
तर्क: अभ्यर्थी इससे पहले भाजपा के और भी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं जहां उन्हें बताया गया कि सलेक्ट होने वाले बहुत से अभ्यर्थी अन्य राज्यों के हैं। भर्ती में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गई।
जवाब: चयन सूची में सभी अभ्यर्थियों के नाम के साथ ये भी बताया गया है कि उनका मूल निवास प्रमाण पत्र है या नहीं! सूची को देखेंगे तो एक भी अभ्यर्थी दूसरे राज्य का नहीं मिलेगा।
उठ रहे सवाल... जब ये नियुक्तियां


मान्य तो बैंक भर्ती में रोड़ा क्यों?
1. हैंडपंप तकनीशियन: व्यापमं ने 200 पदों के लिए सितंबर 2023 में परीक्षा ली थी। दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को ही ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया है।
2. महिला पर्यवेक्षक: व्यापमं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 400 पदों के लिए अगस्त 2023 में परीक्षा ली। सितंबर में रिजल्ट आए। नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।
3. पीएससी 2021: ये भर्ती भी विवादों में रही। इसमें 18 लोगों को छोड़कर अन्य लोगों की नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों को भेजे जाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे पर दो घंटे के बीच 3 सडक़ हादसे, बोलेरो के उड़े परखच्चे तो पेड़ से जा टकराया ट्रक
मैं ये नहीं कह रहा कि सभी की भर्ती गलत तरीके से हुई है। लेकिन, इस संभावना से भी इनकार नहीं कर सकते कि 100% भर्ती सही ही हो। पहले जांच करेंगे। फिर नियुक्ति करेंगे।- केदार कश्यप, सहकारिता मंत्री

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग