
लड़की ने दुष्कर्म के आरोप में जिसे भिजवाया जेल, छूटते ही उसी से कर ली शादी, मगर बदला लेने पति ने किया ....
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहलाने वाला सामने आया है। दरअसल, एक लड़की ने दुष्कर्म के आरोप में जिसे जेल भिजवाया था। छूटते ही उसी से शादी कर ली। मगर लड़की को क्या पता था कि उसका पति बदला लेने पीठ पीछे मौत की खौफनाक प्लान कर लेगा।
जानिए पूरा मामला
एक लड़की ने 2 साल पहले बलात्कार (Rape with girl) के आरोप में एक युवक को जेल भिजवा दिया था। दोनों के बीच समझौता हुआ तो युवक ने लड़की ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन युवक इसके बाद से लड़की से रंजिश रखता था। इसी बीच 14 अक्टूबर की सुबह लड़की की खून से लथपथ लाश उसके मायके से 1 किमी पहले जंगल में मुख्य मार्ग पर मिली।
वह गर्भवती थी। लड़की के चेहरे और शरीर को बाइक से कुचला गया था। इस मामले में लड़की के परिजन ने पति पर हत्या (Wife murder) की आशंका जताई थी। जांच के दौरान पुलिस ने जब पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थानांतर्गत चांदो-झारखंड मार्ग पर करचा जंगल में मुख्य मार्ग पर 14 अक्टूबर को एक महिला की खून से लथपथ लाश ग्रामीणों ने देखी थी। इसकी सूचना मिलते ही चांदो पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान ग्राम करचा निवासी कीर्ति सोनवानी 25 वर्ष के रूप में की गई थी।
इस मामले में युवती के परिजनों ने उसके पति आशीष गुप्ता पर हत्या (Husband murdered wife) का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर एसपी टीआर कोशिमा के मार्गदर्शन में एएसपी प्रशांत कतलम, डीएसपी आजाक एनएल धृतलहरे व चांदो पुलिस ने मौके पर मिले सबूतों के आधार पर उसके मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की।इस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 22 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिर दोनों परिवारों में समझौता होने के बाद आशीष गुप्ता ने मंदिर में युवती से शादी कर ली थी। इसके बाद से वह उससे रंजिश रखता था तथा रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था।
पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की शाम आरोपी पति बलरामपुर स्थित किराए के मकान से गर्भवती पत्नी कीर्ति सोनवानी को बाइक से लेकर उसके मायके ग्राम करचा पहुंचाने निकला था।ग्राम करचा से 1 किलोमीटर पूर्व मुख्य मार्ग पर उसने सूनसान जगह का फायदा उठाते हुए पहले पत्नी की हाथ-मुक्के से जमकर पिटाई की और सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसने बाइक से उसे कई बार कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद वह वहां से वापस लौट गया था।
Updated on:
26 Oct 2019 01:18 pm
Published on:
26 Oct 2019 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
