रायपुर

Crime News: रायपुर में महिला उठाईगिरी गिरोह सक्रिय, सवारी ऑटो में करते हैं ये काम, 4 गिरफ्तार

Crime News: महिलाएं महाराष्ट्र से गिरोह बनाकर रायपुर आती थीं। इसके बाद वारदात करके वापस चली जाती थी। पुलिस ने गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है..

less than 1 minute read
Jun 16, 2025
ऑटो से उठाईगिरी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार ( Photo - Patrika )

Crime News: सवारी ऑटो में सफर करने वालों के नकदी, जेवर पार करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिलाएं महाराष्ट्र से गिरोह बनाकर रायपुर आती थीं। इसके बाद वारदात करके वापस चली जाती थी। पुलिस ने गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी ने गोलबाजार और मौदहापारा थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था।

Crime News: पहली वारदात

बलौदाबाजार निवासी आरिफ खान का प्लास्टिक और स्टील के बर्तन का कारोबार है। वह सामान खरीदने रायपुर आया। बैग में नकदी लेकर वह तेलीबांधा से जयस्तंभ आने के लिए सवारी ऑटो में बैठा। उस समय ई-रिक्शा में दो महिलाएं थीं। वह जयस्तंभ चौक उतरने के बाद गोलबाजार पहुंचा, तो उसके बैग से नकदी गायब थे। इसी तरह तिल्दा-नेवरा के मुकेश कुमार भोजवानी जनरल स्टोर्स का सामान लेने रायपुर आया। रेलवे स्टेशन से एमजी रोड के लिए वह ऑटो में सवार हुआ, तो उसमें भी कुछ महिलाएं बैठी थीं। एमजी रोड वह ऑटो से उतरा, तो उसके बैग से नोट पार हो गए।

सीसीटीवी से चला पता

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे संदिग्ध महिलाओं मालती शेंडे, प्रिया इंचुरकर, शालिता उफाड़े और संगीता पात्रे का पता चला। पुलिस ने चारों को पकडकऱ कड़ाई से पूछताछ की। चारों ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा किया। सभी नागपुर की रहने वाली हैं। ये महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिक्री करने के नाम पर आती हैं। इसके बाद सवारी वाहन और भीड़ वाले स्थान का चयन करती हैं। उसमें जाती और भीड़ का फायदा उठाकर पर्स, नकदी, सोने के चेन, मोबाइल आदि पार करके फरार हो जाती हैं।

Published on:
16 Jun 2025 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर