3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान… गूगल में कई कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर हैं फर्जी

कोई भी हो सकता है ठगी का शिकार, पहले भी कई बार हो चुकी है ऑनलाइन ठगी

2 min read
Google source verification
सावधान... गूगल में कई कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर हैं फर्जी

सावधान... गूगल में कई कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर हैं फर्जी

रायपुर. गूगल सर्च इंजन से किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर उसमें फोन लगाना महंगा पड़ सकता है। इससे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हैं। कई ठग सक्रिय हैं, जो अलग-अलग कंपनियों के कस्टमर केयर बनकर सक्रिय हैं और अपना फोन नंबर गूगल सर्च इंजन पर अपलोड कर रखा है।
पिछले दिनों रामनगर के सराफा कारोबारी अनुज सोनी इसी तरह की ठगी का शिकार हुए थे। उन्होंने वेब प्लेटफार्म कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल में सर्च किया था। उसमें कॉल किया, तो ठगों ने ओटीपी नंबर पूछकर दो लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। रायपुर में इससे पहले दर्जन भर से अधिक धोखाधड़ी की घटनाएं इसी तरह हो चुकी है। गूगल सर्च इंजन के जरिए ठगी करने वाले पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इस तरह से ठगी करने वालों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। ठगी करने वाले दूसरे राज्यों के होते हैं। और मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लिए होते हैं। इस कारण उनका असली नाम और पते की जानकारी आसानी से नहीं होती।
नंबर ब्लॉक कराती है पुलिस
गूगल सर्च इंजन में किसी कंपनी के फर्जी कस्टमर केयर के जरिए ठगी का मामला सामने आने पर पुलिस गूगल से इसकी शिकायत करती है और उन नंबरों को बंद करवाती है। इस तरह की ठगी का बड़ा कारण लोगों में जागरूकता की भारी कमी होना है। इसके चलते असली और फर्जी वेबसाइटों के बारे में पता नहीं कर पाते हैं।

गैस एजेंसी के ग्राहकों को बनाया था शिकार
पिछले साल आमानाका इलाके के एक गैस एजेंसी के ग्राहकों को ठगों ने निशाना बनाया था। गैस एजेंसी के कार्यालय का नंबर में कॉल करके बुकिंग करने वाले ग्राहक ठगी का शिकार हुए थे। ठगों ने गैस एजेंसी के नंबर के स्थान पर अपना नंबर दे रखा था। लगातार ठगी होने के बाद एजेंसी संचालक ने थाने में शिकायत की थी। इसी तरह की ठगी कोतवाली इलाके में भी हुई थी। गैस एजेंसी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना लिया गया था।

गूगल के सर्च इंजन से लिए गए कस्टमर केयर के नंबरों के जरिए ठगी का मामला आता है, तो उन नंबरों की जानकारी गूगल कंपनी को दी जाती है। उन नंबरों को बंद कराया जाता है।
पंकज चंद्रा, एएसपी-शहर, रायपुर

Story Loader