4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी की मांग पर D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन! पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिला अभ्यर्थी भी शामिल…

D.Ed Candidates Protest: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
नौकरी की मांग पर D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन! पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिला अभ्यर्थी भी शामिल...(photo-patrika)

D.Ed Candidates Protest: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह अभ्यर्थियों ने नया रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव किया। अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती की मांग को लेकर अनशन और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

D.Ed Candidates Protest: पुलिस ने खदेड़ा, हुई झूमा-झटकी

घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीएड अभ्यर्थियों को वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को बलपूर्वक गाड़ियों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया। प्रदर्शन में शामिल महिला अभ्यर्थी भी इस कार्रवाई का हिस्सा बनीं।

महिला अभ्यर्थी भी शामिल, कार्रवाई पर नाराजगी

प्रदर्शनकारी डीएड अभ्यर्थियों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग किया। महिला अभ्यर्थियों ने भी अपने साथ किए गए व्यवहार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

डीएड अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग