scriptदांतों के इलाज के लिए क्लिनिक आई थी महिला, डॉक्‍टर ने बेहोश कर किया रेप, केस दर्ज | Doctor rapes patient in clinic, case filed | Patrika News
रायपुर

दांतों के इलाज के लिए क्लिनिक आई थी महिला, डॉक्‍टर ने बेहोश कर किया रेप, केस दर्ज

Doctor Rape: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दांत के डॉक्टर पर एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा है।

रायपुरJul 19, 2019 / 04:11 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दांत के डॉक्टर पर एक महिला के साथ बलात्कार का (Doctor Rapes) आरोप लगा है। आरोप है कि इलाज के बहाने पहले महिला को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया। इसके बाद डॉक्टर ने ही उसके साथ रेप (doctor rapes) किया। पीड़ित महिला की शिकायत पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

बदमाश करता था पत्नी से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो कर दी हत्या

दरअसल, यह मामला राजेन्द्रनगर थाना का है। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले 2015 में उसे दांतों में तकलीफ थी। दांतों के इलाज के लिए 28 जुलाई 2015 न्यू राजेंद्रनगर के आरडीए काम्पलेक्स में डॉ. अरविंद जैन की क्लिनिक पहुंची।

पिता के कुकर्मों से नाबालिग बेटी हुई प्रेग्नेंट, डरा-धमकाकर बार-बार करता था गंदा काम

डॉ. अरविंद ने जांच के बाद पीड़ित महिला को कैपिंग के लिए कहा। डॉक्टर ने कैपिंग के बहाने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला को सांप ने डसा तो इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए पहुंचे यहां..

पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर (Doctor Rapes) के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में 376, 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Doctor Rapes से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

Home / Raipur / दांतों के इलाज के लिए क्लिनिक आई थी महिला, डॉक्‍टर ने बेहोश कर किया रेप, केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो