3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खुलने की तारीख बढ़ी, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन में नहीं खुलेगी शराब दुकान, आबकारी मंत्री लखमा बोले - जरूरत पड़ी तो आगे भी रखेंगे बंद।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खुलने की तारीख बढ़ी, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खुलने की तारीख बढ़ी, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शराब दुकान खुलने की तिथि बढ़ा दी है। जारी आदेश के मुताबिक 14 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद रहेगी। साथ ही बार-रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे। यह आदेश आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जारी किया है। बता दें कि लॉक डाउन के बाद शराब दुकानों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया था। इसके बाद इसकी अवधि 7 अप्रैल तक बढ़ाई गई। अब आज फिर नया आदेश जारी करते हुए इसे 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

प्रदेश में शराब नहीं मिलने की वजह से तीन युवकों ने स्प्रिट पी लिया था। इससे तीन युवकों की मौत हो गई थी। जिसको देखते हुए सरकार ने शराब दुकान खोलने के लिए प्रदेश में एक हाईपॉवर कमेटी गठित की थी।

मंत्री कवासी लखमा ने लल्लूराम डॉट कॉम से कहा कि 14 तारीख के बाद हालात की समीक्षा कर विचार करेंगे। जरूरत पड़ी तो आगे भी बढ़ाएंगे. भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ देश में पहली बार रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया गया था।सीएम ने होली नहीं मनाने की अपील की थी। एहतियात बरतने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि अब तक हमें आधी सफलता मिली है। आगे भी कोरोना के खिलाफ निर्णय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Click & Read More Chhattisgarh News.

राज्य सरकार रख रही जरूरतमंदों और गरीबों का ख्याल, तीन लाख 31 हजार को मिल रहा है निशुल्क भोजन एवं राशन

10 साल पहले आज ही के दिन हुआ था देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला, ताड़मेटला में शहीद हुए थे 76 जवान

Story Loader