scriptमामूली विवाद पर पहले युवक को चाकू से मारा, फिर पहचान छुपाने पेट्रोल से जलाया | First stabbed the young man with a knife, then burnt with petrol | Patrika News
रायपुर

मामूली विवाद पर पहले युवक को चाकू से मारा, फिर पहचान छुपाने पेट्रोल से जलाया

– हिस्ट्रीशीटर सहित पांच आरोपी पकड़े गए- आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

रायपुरNov 04, 2020 / 08:27 pm

Ashish Gupta

First stabbed the young man with a knife, then burnt with petrol

मामूली विवाद पर पहले युवक को चाकू से मारा, फिर पहचान छुपाने पेट्रोल से जलाया

रायपुर. राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छुपाने की नियत से उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उसकी दोपहिया भी जला दी गई। शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने करीब 8 घंटे में ही मामले को सुलझाते हुए हत्या के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों में एक अपचारी बालक भी है। एक आरोपी का दावा है कि युवक ने शराब पीकर दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश की और सूनसान जगह पर ले जाकर मार डाला।
पुलिस के मुताबिक विधानसभा इलाके के ग्राम चटौद निवासी किशन गिलहरे(25) मंदिरहसौद इलाके ग्राम पीपरहटठा में अपने मामा के घर गया था। वह करीब एक माह से अपनी पत्नी के साथ गांव में था। मंगलवार की शाम गांव के ही केवल वर्मा उर्फ सोनू (19) के साथ उसका विवाद हो गया। इससे दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई।

काम वाली बाई ने खुद को मकान मालिक की पत्नी बताकर उसकी करोड़ों की जायदाद हड़पने की साजिश रच डाली

बाद में केवल ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पूनम सिंह ठाकुर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूनम और उसके एक अन्य साथी राहुल वर्मा ने मिलकर किशन की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने ग्राम भानसोज के अपने दोस्त प्रकाश निर्मलकर और 17 साल के एक नाबालिग को बुलाया। इसके बाद पांचों लोग किशन के पास पहुंचे।

युवक की बाइक भी आग के हवाले
आरोपी पूनम से किशन की जान-पहचान थी। पूनम उसे बहाने से अपने साथ गांव से करीब डेढ़ किमी दूर ले गया। वहां पर अन्य चार आरोपी भी पहुंच गए। इसके बाद पूनम ने किशन पर चाकू से कई वार किए। अचानक हुए हमले से किशन संभल नहीं पाया और वहीं ढेर हो गया। इसके बाद राहुल पेट्रोल लेकर पहुंचा। और किशन के शरीर को पेट्रोल से जला दिया। उसकी दोपपिया को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। देर रात को किशन घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे फोन किया। उसका मोबाइल बंद मिला।

पति ने पत्नी काे गला दबाकर मारा फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंदिरहसौद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि मृतक के साथ अंतिम बार पुराना बदमाश पूनम सिंह ठाकुर दिखा है। इसके बाद पुलिस ने पूनम को पकड़ा और पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी पूनम का पुराना अपराधिक रिकार्ड है। चोरी, मारपीट, गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

इंटरकास्ट मैरिज, घर लौटने वाला था युवक
मृतक ने करीब दो साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। और वह करीब एक माह से पीपरह_ा में अपने मामा के घर में था। उसकी पत्नी भी थीं। बुधवार की सुबह वह अपने घर चटौद जाने वाला था। इस बीच आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मामले में अवैध संबंध को लेकर भी चर्चा है। बताया जाता है कि मृतक रात में किसी लड़की से मिलने गया था। और आरोपी पहले से उसकी ताक में बैठे थे। मौका मिलते ही आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी।

फीस नहीं देने वाले पैरेंट्स को प्राइवेट स्कूल ने छात्रों को एग्जाम से बाहर करने की दी धमकी

रायपुर मंदिरहसौद के टीआई राजेंद्र कुमार दीवान ने कहा, हत्या के आरोप में नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों ने मामूली बात पर गाली-गलौज के बाद हत्या करने का खुलासा किया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो