
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक मामला सामने आया है कि महिला ने अपने ही कारोबारी पति और ससुर के उपर FIR दर्ज करवाई है. महिला का कहना है कि उसके पत्नी और ससुर ने उससे बिना पूछे और बिना सहमति से उसके अकाउंट से 1 करोड़ 22 लाख रुपए अपने अकाउंट और अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किए है. इस मामले में आरोपी पति और उसके पिता यानी महिला के ससूर दोनो के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें : रहस्यमयी : एक ऐसी नदी जो उगलती है सोना, है लोगों की कमाई का जरिया
मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति राहुल गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कारोबारी है. उसका एलीमुनियम का कारोबार है. राहुल गुप्ता और उसके पिता पवन गुप्ता के खिलाफ ही महिला राधिका गुप्ता ने रिपोट दर्ज कराई है. आरोपी मकान नंबर एम- 20, सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर (ससुराल ) में रहते है. पीड़िता मूलतः अंबिकापुर की रहने वाली है. दोनो में विवाद के बाद करीब 11 महीने से प्रार्थिया अपने ससुराल में है. पुलिस को प्रार्थियां ने दी जानकारी के मुताबिक वे स्वयं ट्यूशन व अन्य कारोबार करके अपना आय का स्त्रोत बनाई थी.
यह भी पढ़ें : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक नाबालिग सहित दो की मौके पर मौत, 4 गंभीर
शादी के समय व शादी के बाद उसके मायके परिवार से गिफ्ट जेवर व नगदी रकम प्राप्त हुये थे, जिसे से कैश उसने अपने बैंक खाते में रखे थे. बैंक में कुल राशि करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए थी.
Published on:
21 Nov 2022 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
