
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित कोरोना मरीजों की संख्या में हर दिन 1,500 से 1,700 का इजाफा हो रहा है। हालांकि किसी भी जिले में पहले की तरह बड़ी संख्या में मरीज नहीं मिल रहे हैं। मगर, रायपुर समेत 5 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना 100 से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। यहां आंकड़ा नीचे नहीं उतर रहा। गुरुवार को प्रदेश में 1,651 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 1,323 स्वस्थ होकर घर लौटे। इन 24 घंटे में 7 मरीजों न इलाज के दौरान दमतोड़ दिया।
अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 7 हजार से अधिक है, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1 लाख 84 हजार से ऊपर जा पहुंची है। प्रदेश का रिकवरी रेट 88.4 प्रतिशत पर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के दीवाली के बाद मरीजों की संख्या बढऩे का अंदेशा है क्योंकि हर घर से लोग खरीददारी के लिए निकले।
यही वजह है कि रायपुर शहर में जिला प्रशासन द्वारा बाजारों में लाउड स्पीकर से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग की अपील तो की जा रही है, मगर अधिकांश लोग इसका पालन करते दिख नहीं रहे हैं।
Published on:
12 Nov 2020 11:06 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
