
1986 बैच के IPS डीएम अवस्थी ने लिया छत्तीसगढ़ के DGP का चार्ज
रायपुर. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए.एन. उपाध्याय को हटाकर डी.एम. अवस्थी को नया डीजीपी बना दिया गया है। गुरुवार को डीएम अवस्थी ने छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एडीजी आरके विज, एडीजी इंटेलीजेंस संजय पिल्ले समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।
इससे पहले गृह विभाग ने बुधवार की देर शाम प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए.एन. उपाध्याय को हटाकर डी.एम. अवस्थी को नया डीजीपी बनाए जाने का आदेश जारी किया। नई सरकार के अस्तित्व में आने के साथ ही प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने पुराने सरकार के चहेते अफसरों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेते ही तीन भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के प्रभार बदले थे। अब तीसरे दिन बुधवार को सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को बदल दिया। डीजीपी ए.एन. उपाध्याय की जगह उनसे एक साल जूनियर दुर्गेश माधव अवस्थी को डीजीपी बनाया गया है। तीन अफसरों के फेरबदल के दौरान अवस्थी को एसीबी और इओडब्ल्यू का चीफ बनाया गया था।
उन्होंने बुधवार सुबह ही पदभार ग्रहण किया था। उपाध्याय 1985 और अवस्थी 1986 बैच के आइपीएस है। आदेश के जारी होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों की बैठक लेकर कहा था कि ईमानदार अफसरों को सरकार पूरा संरक्षण देंगी। इस हिसाब से यह बदलाव काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
गृहविभाग के उपसचिव लीना मंडावी द्वारा जारी आदेश में अवस्थी को स्पेशल डीजी नक्सल अभियान के साथ ही पुलिस महानिदेशक और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एवं राज्य अर्थिक अपराध अन्वेषण (इओडब्ल्यू) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, ए.एन. उपाध्याय को पुलिस हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक बनाया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले इओडब्ल्यू एवं एसीबी एडीजी मुकेश गुप्ता को हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, इंटेलिजेंस एडीजी अशोक जुनेजा को प्रशासन और संजय पिल्लै को आइबी का जिम्मा सौंपा गया है।
Updated on:
20 Dec 2018 02:28 pm
Published on:
20 Dec 2018 02:22 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
