scriptटिकट मिलने के बाद सुनील सोनी ने कहा – मैं रायपुर की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा | Lok Sabha CG 2019: Sunil Soni vs Pramod dubey in raipur lok sabha seat | Patrika News
रायपुर

टिकट मिलने के बाद सुनील सोनी ने कहा – मैं रायपुर की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

रायपुर की जनता ने मुझे महापौर बनाया था। अब लोकसभा में भी भाजपा के पक्ष में जाकर वोट कर केन्द्र में मोदी की सरकार बनाएगी।

रायपुरMar 24, 2019 / 07:50 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

टिकट मिलने के बाद सुनील सोनी ने कहा – मैं रायपुर की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर सुनील सोनी को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद मीडिया के सामने आए सुनील सोनी ने कहा कि मैं रायपुर की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। रायपुर की जनता ने मुझे महापौर बनाया था। अब लोकसभा में रायपुर की जनता भाजपा के पक्ष में जाकर वोट कर केन्द्र में मोदी की सरकार बनाएगी।

पूर्व मेयर सुनील कुमार सोनी का ऐसा रहा राजनीतिक सफर
– सुनील कुमार सोनी जनवरी 2000 से 25 दिसंबर 2003 तक नगर पालिका निगम रायपुर के अध्यक्ष रहे।
– इसके बाद 2003 से 2010 तक नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर रहे।
– 24 जनवरी 2011 से अभी तक रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहे।

CG News

वर्तमान मेयर प्रमोद दुबे का ऐसा रहा राजनीतिक सफर
– 1997 से 2000 के दौरान प्रमोद दुबे शहरी एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
– 2001 में उन्हें छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।
– 2004 से 2009 तक उन्होंने ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद के रूप में चुने गए।
– 2009 में वो शहीद चूड़ामणि वार्ड के पार्षद बने।
– इसके बाद 2015 चुनावों में वे महापौर पद पर चुनाव लड़े और पहली पारी में विजयी हुए।

Home / Raipur / टिकट मिलने के बाद सुनील सोनी ने कहा – मैं रायपुर की जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो