scriptLok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार इंडेक्स में CG के नेताओं का बढ़ा भाव, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में सबसे अधिक डिमांड | Lok Sabha Election 2024: CG BJP campaigners on high demand in UP, Jharkhand, Odisha | Patrika News
रायपुर

Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार इंडेक्स में CG के नेताओं का बढ़ा भाव, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में सबसे अधिक डिमांड

Lok Sabha Election 2024: भाजपा से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों को झारखंड और ओडिशा के चुनाव में लगाया है।

रायपुरMay 15, 2024 / 12:31 pm

Shrishti Singh

Lok Sabha Election 2024

CG Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीनों चरण पूरा होने के बाद कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेता पड़ोसी राज्यों में जाकर भीषण गर्मी के बीच चुनाव प्रचार में अपना पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस-भाजपा के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में लगी है। नेता वहां जाकर स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में बैठकें, जनसभा और डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: किसके सिर सजेगा ताज? किसकी बनेगी सरकार… सबको 4 जून का इंतजार

Lok Sabha Election 2024 News: भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तमाम मंत्रियों, विधायकों के अलावा संगठन से जुड़े नेताओं की ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री साय ओडिशा, झारखंड के साथ मध्य प्रदेश में भी जाकर प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभाओं को संबोधित किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन दिनों उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर मोर्चा संभाल लिया है। वे वहां लगातार जनसभाओं को संबोधित करने के साथ अलग-अलग समाज के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: ये फायदे गिना रहे

Lok Sabha Election 2024 Chhattisgarh: भाजपा के नेता पड़ोसी राज्यों में डबल इंजन सरकार के वादें गिना रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता केंद्र की वादाखिलाफ व महंगाई को प्रमुखता से जनता के सामने रख रहे हैं। भाजपा से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों को झारखंड और ओडिशा के चुनाव में लगाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगे हैं।

यह भी पढ़ें

CG Lok Sabha Election 2024: चुनाव के काम में लापरवाही, एक निलंबित, तीन की वेतन वृद्धि रोकी, लिस्ट में तीन और नाम


Lok Sabha Election 2024 CG: जातिगत समीकरण साधने पर लगा रहे हैं जोर

कांग्रेस-भाजपा दोनों ने खास रणनीति के तहत अपने वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करने के लिए लगाई है। उनका फोकस जातिगत समीकरण पर ज्यादा है। जहां जिस आबादी वर्ग के मतदाता अधिक है, वहां उसकी समाज के नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।

Hindi News/ Raipur / Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार इंडेक्स में CG के नेताओं का बढ़ा भाव, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में सबसे अधिक डिमांड

ट्रेंडिंग वीडियो