
Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर मंगलवार को तीसरे चरण के लिए हुई वोटिंग के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्र पीछे रहे। विधानसभावार वोटिंग के मामले में सबसे अधिक वोटिंग लैलूंगा विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग 80.89 वोटिंग हुई है। इस विधानसभा में कांग्रेस की विधायक है। वहीं, भाजपा सरकार के दिग्गज मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में चार से पांच प्रतिशत कमी आई है।
वोटिंग प्रतिशत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी मंत्रियों की तुलना में सबसे आगे है। कुनकुरी में वोटिंग प्रतिशत 76.14 रहा। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में 62.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की लोकसभा सीटों में रायगढ़ में सबसे अधिक रायगढ़ 76.38 प्रतशित वोटिंग हुई। इसके बाद सरगुजा 74.17 प्रतिशत, काेरबा में 70.60 प्रतिशत, दुर्ग 67.33, जांजगीर-चांपा में 62.44, रायपुर में 61.25 प्रतिशत और बिलासपुर में बिलासपुर 60.05 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के विधानसभा क्षेत्र में भी वोटिंग पिछले चुनाव 2019 की तुलना में चार से पांच प्रतिशत कम हुई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सक्ति, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, पूर्व मंत्री शिव डहरिया आरंग शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के चार ऐसे नेता हैं, जो खुद के लिए वोटिंग नहीं कर पाए। क्योंकि ये किसी दूसरे लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान थे, जबकि उनका वोट किसी दूसरे लोकसभा क्षेत्र में था। वोट नहीं डाल पाने वाले में कांग्रेसी नेताओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में है, जबकि वे राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह ताम्रध्वज साहू का नाम दुर्ग ग्रामीण में है, जबकि वे महासमुंद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिव डहरिया का नाम रायपुर लोकसभा क्षेत्र में है, जबकि वे जांजगीर-चांपा लोकसभा से चुनाव लड़ रहे है। देवेंद्र यादव का नाम भिलाई नगर में है, जबकि वे बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह भाजपा से सरोज पांडेय भी अपना वोट खुद के लिए नहीं डाल पाई। क्योंकि उनका नाम दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में है, जबकि वे कोरबा सीट से चुनाव लड़ रही है।
शहरी क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि कई बूथों को दो भागों में बांट दिया गया था। मसलन किसी बूथ का क्रमांक 215 था। उसे 215 और 213 क के नाम से रखा गया था। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा नहीं किया गया। इस कारण से मतदाताओं में वोटिंग के लिए लाइन में लगने में बहुत ज्यादा कंफ्यूजन की स्थिति रही। कई मतदाता तो लंबी लाइन में लगे रहे, जब बूथ के अंदर गए तो पता चला कि उनका नाम उस बूथ में है ही नहीं। इसके बाद वे बिना वोट डाले ही वापस घर जाते दिखे। यह भी एक प्रमुख कारण है वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आने का। इसके अलावा सुबह और शाम तो मौसम सुहाना रहा, लेकिन 11 बजे के बाद चटख धूप निकल गई। इस वजह से कई वोटर घर से नहीं निकले।
-विष्णुदेव साय मुख्य मंत्री - कुनकुरी - 76.14 ----- 77.32
-अरुण साव उपमुख्यमंत्री - लोरमी - 62.77 ----- 66.02
-ओपी चौधरी वित्त मंत्री - रायगढ़ - 71.67 ----- 74.07
-राम विचार नेताम कृषि मंत्री - रामानुजगंज - 72.96 -----78.06
-लखन देवांगन उद्योग मंत्री - कोरबा - 58.03 -----67.55
-दयालदास बघेल खाद्य मंत्री - नवागढ़ - 67.02 ----- 69.26
-लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री - भटगांव - 73.98 ----- 74.71
-श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री - मनेंद्रगढ़ - 67.83 ----- 70.59
-बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री - रायपुर दक्षिण - 57.32 -----60.89
-टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री - बलौदा बाजार - 72.61----- 74.03
-भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री- पाटन - 71.23 - 77.96
-चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष - सक्ति - 56.27 - 70.36
-टीएस सिंह देव पूर्व मंत्री - अंबिकापुर - 70.46 -73.93
-ताम्रध्वज साहू पूर्व मंत्री - दुर्ग ग्रामीण - 69.49 - 72.89
-शिव डहरिया मंत्री - आरंग - 67.99 -71.94
विधानसभा सीट - वर्ष 2024 - 2019
-बेलतरा - 61.69 - 64.34
-बिलासपुर - 54.57 - 59.87
-बिल्हा - 63.80 - 66.10
-कोटा - 58.60 - 70.09
-लोरमी - 62.77 - 66.02
-मस्तूरी - 53 .40 - 58.49
-मुंगेली - 63.17 - 66.04
-तखतपुर - 63.12 - 66.11
विधानसभा
-अहिरवारा- 68.48 - 72.49
-बेमेतरा - 71.33 - 74.52
-भिलाई नगर 59.86 - 65.47
-दुर्ग सिटी 63.78 - 68.76
-दुर्ग ग्रामीण 69.49 - 72.89
-नवागढ़ 67.02 - 69.26
-पाटन 71.23 - 77.96
-साजा 69.01 - 76.21
-वैशाली नगर 63.84 -66.73
विधानसभा
सीट - वर्ष 2024 - 2019
-अकलतरा 62.12 - 69.38
-बिलाईगढ़ 64.23 - 64.43
-चंद्रपुर 64.50 - 68.07
-जैजैपुर 60.42 - 62.06
-जांजगीर-चांपा 68.45 - 69.67
-कसडोल 62.16 - 6078
-पामगढ़ 60.90 - 63.83
-सक्ती - 56.27 - 70.36
विधानसभा
सीट - वर्ष 2024 - 2019
-बैकुंठपुर - 76.65 - 76.59
-भरतपुर- सोनहत - 79.90 - 80.97
-कटघोरा - 70.29 - 75.46
-कोरबा 58.03 -67.55
-मनेंद्रगढ़ 67.83 - 70.59
-मरवाही 71.46 -74.57
-पाली-तानाखार 76.49 - 77.48
-रामपुर 68.44 -79.75
विधानसभा का नाम
सीट - वर्ष 2024 - 2019
धरमजयगढ़ 81.76 -81.96
जशपुर 72.55 - 75.16
खरसिया 79.97 - 81.36
कुनकुरी 76.14 - 77.32
लैलूंगा 80.89 - 81.82
पत्थलगांव 75.65 - 76.49
रायगढ़ 71.67 - 74.07
सारंगगढ़ 70.79 -75.80
विधानसभा
सीट - वर्ष 2024 - 2019
-अभनपुर - 67.58 - 77.59
-आरंग 67.99 -71.94
-बलौदाबाजार 68.66 - 71.36
-भाटापारा 65.91- 67.75
-धरसींवा 72.61- 74.03
-रायपुर ग्रामीण 52.83 - 57.96
-रायपुर उत्तर 53.44 - 59.78
-रायपुर दक्षिण 57.32 - 60.89
-रायपुर पश्चिम 50.08 - 57.15
विधानसभा सीट
सीट - वर्ष 2024 - 2019
-अंबिकापुर 70.46 -73.93
-भटगांव 73.98 - 74.71
-लूंड्रा 75.62 - 81.59
-प्रतापपुर 77.73 - 76.58
-प्रेमनगर 74.66 - 77.10
-रामानुजगंज 72.96 -78.06
Updated on:
08 May 2024 01:42 pm
Published on:
08 May 2024 01:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
