scriptशर्मनाक: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस और निगम बेखबर, नाराज लोगों ने खुद जाकर की सफाई | Mahatma Gandhi statue has been painted black Police Corporation | Patrika News
रायपुर

शर्मनाक: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस और निगम बेखबर, नाराज लोगों ने खुद जाकर की सफाई

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई और शर्मनाक घटना की जानकारी निगम प्रशासन और पुलिस को देर रात तक नहीं हो पाई।

रायपुरJan 21, 2020 / 12:11 pm

Bhawna Chaudhary

शर्मनाक: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस और निगम बेखबर, नाराज लोगों ने खुद जाकर की सफाई

शर्मनाक: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस और निगम बेखबर, नाराज लोगों ने खुद जाकर की सफाई

रायपुर. रायपुर शहर के चौक-चौराहों और गार्डनों में लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर नगर निगम प्रशासन और पुलिस कितना जागरूक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई और शर्मनाक घटना की जानकारी निगम प्रशासन और पुलिस को देर रात तक नहीं हो पाई।

इससे नाराज लोगों ने स्वंम जाकर प्रतिमा से कालिख हटाई। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। बता दें कि ब्राह्मण पारा वार्ड स्थित आजाद चौक के पास गार्डन में गांधीजी के सत्याग्रह को प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। मामले में निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।

वहीं महापौर एजाज ढेबर ने कहा, जिसने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट शाहिद सिद्की के मुताबिक महापुरुषों की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचने या विकृत्य करने पर आईपीसी की धारा 295 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है।

Home / Raipur / शर्मनाक: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस और निगम बेखबर, नाराज लोगों ने खुद जाकर की सफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो