ग्रहों की उथल-पुथल : सिंह और कन्या को लाभ, शेष 10 राशियों पर मिलाजुला असर
रायपुर. जून के महीने में ग्रहों की उथल-पुथल तेज हो गई है। वक्री बुध पहले मार्गी हुए। अब शनि भी उल्टी चाल चलने लगे हैं। माह के अंत तक 3 बड़े ग्रह सूर्य, शुक्र और मंगल की भी दशा बदलने वाली है। ज्योतिषियों के अनुसार इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ सिंह और कन्या राशि के जातकों को होगा।
शेष 10 राशियों पर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषियों ने बताया, जून में कुल 5 ग्रहों की चाल बदल रही है। वक्री चाल चल रहे बुध 4 तारीख से मार्गी हो गए हैं। 5 जून से शनि वक्री हो गए हैं। अब 15 जून को सूर्य और इसके तुरंत बाद शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। 18 तारीख को मंगल अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की इस उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस कारण देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ इलाकों में बाढ़ आने की भी आशंका है।
ग्रहों की बदलती स्थिति और राशियों पर प्रभाव, जानिए...
सूर्य मिथुन राशि में (15 जून से 15 जुलाई तक)
शुभ: मेष, सिंह, कन्या, मकर
सामान्य: मिथुन, तुला, धनु और कुंभ
अशुभ: वृष, कर्क, वृश्चिक, मीन
मंगल कर्क राशि में ( 27 जून से 10 अगस्त तक )
शुभ: मिथुन, वृश्चिक और कुंभ
सामान्य: वृष, कन्या, तुला और धनु मीन
अशुभ: मेष, कर्क, सिंह और मकर
बुध: वृष राशि में (4 जून से 2 जुलाई तक)
शुभ: मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु
सामान्य: वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर
अशुभ: मिथुन, कुंभ और मीन
शुक्र: वृष राशि में (18 जून से 13 जुलाई तक)
शुभ: मेष, वृष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन
सामान्य: मिथुन और तुला
अशुभ: सिंह, वृश्चिक और धनु
शनि: कुंभ राशि में (5 जून से 12 जुलाई)
शुभ: मेष, कन्या और धनु
सामान्य: वृष, मिथुन, सिंह और तुला
अशुभ: कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन