27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की बेटी ने कांग-यास्ते में लहराया तिरंगा, फतह की 20 हजार फिट ऊँची चोटी

निशु देश के साथ-साथ विदेश के भी 16 से ज्यादा पर्वतों में तिरंगा लहरा चुकी हैं। उन्हें इसके लिए कई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।

2 min read
Google source verification
nishu.jpg

बिलासपुर। राज्य की एक और बेटी ने पर्वतारोहण में के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है। निशु सिंह भरनी की निवासी है और उन्होंने पर्वतारोहण का कोर्स किया है। निशु ने लद्दाख के कांग यास्ते-2 जो की 20500 फिट ऊँची चोटी है में तिरंगा लहराया है। आपको जानकारी के लिए बता दें की इस बेटी ने पहली बार ऐसा कुछ कारनामा नहीं किया है। इससे पहले भी निशु देश के साथ-साथ विदेश के भी 16 से ज्यादा पर्वतों में तिरंगा लहरा चुकी हैं। उन्हें इसके लिए कई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। निशु प्रवातरोहण के आलावा स्पोर्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी है। निशु इससे पहले अफ्रीका के माऊंट किलीमंजारो भी फतह कर चुकी है। इसके आलावा निशु हिमाचल प्रदेश के हातू पीक, मनाली के पताल सू, अफ्रीका किलीमंजारो, लद्दाख के कांगड़ी जैसे ऊंची चोटी समेत 16 पर्वतों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

कुछ अलग करने की चाह रखती है निशु
हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 15 से 21 जुलाई तक लद्दाख की पहाड़ी में पैदल चलते हुए अपने इस मुकाम को हासिल की है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी व गाइड पर्वतारोही नूर मोहम्मद के मार्गदर्शन कांग यास्ते 2 पर्वत की ऊंची चोटी में पहुंचकर तिरंगा फहराया। निशू सिंह कहती हैं कि कुछ अलग करना था जिंदगी में इसलिए दुनिया का सबसे मुश्किल स्पोर्ट्स चुना। अगले साल एवरेस्ट फतह के लिए निकलना है।

पूर्व सैनिक की बेटी है निशु
निशू सिंह सकरी के भरनी स्थित CRPF ग्रुप सेंटर के रिटायर्ड सिपाही विपिन कुमार सिंह की बेटी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शुरू से ही पर्वत लांघने का शौक रहा है। निशू की मां मुनी देवी और भाई रवि व विशाल सिंह उसके साहस को देखकर स्पोर्ट्स के साथ ही पर्वतारोहण के लिए प्रशिक्षण दिलाने में मदद करते रहे और उसका हौसला बढ़ाते रहे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग