scriptNavratri 2021: नवरात्रि शुरू होने में अब बचे सिर्फ 8 दिन, दुर्गा पूजा समितियों में असमंजस की स्थिति | Navratri 2021: Guidelines not issued in CG for navratri before 8 days | Patrika News
रायपुर

Navratri 2021: नवरात्रि शुरू होने में अब बचे सिर्फ 8 दिन, दुर्गा पूजा समितियों में असमंजस की स्थिति

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने में अब सिर्फ 8 दिन शेष हैं। 7 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे। वहीं शहर के अनेक जगहों पर पूजा पंडाल भी बनने लगे हैं। परंतु गाइडलाइन जारी होने में देरी को लेकर बेचैनी है।

रायपुरSep 29, 2021 / 03:37 pm

Ashish Gupta

BENGAL COVID EFFECT ON DURGA PUJA-कोविड का इस साल भी दुर्गापूजा पर पड़ा साया

BENGAL COVID EFFECT ON DURGA PUJA-कोविड का इस साल भी दुर्गापूजा पर पड़ा साया

रायपुर. Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने में अब सिर्फ 8 दिन शेष हैं। 7 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे। मंदिरों का रंग-रोगन और कलश जमाने का काम चल रहा है। वहीं शहर के अनेक जगहों पर पूजा पंडाल भी बनने लगे हैं। परंतु गाइडलाइन (Corona Guidelines for Navratri) जारी होने में देरी को लेकर बेचैनी है। दूसरी तरफ देवी मंदिर सेवा समितियों ने बैठक कर भक्तों की मनोकामना ज्योति जलाने और देवी दर्शन कराने की रूपरेखा तक की है। लेकिन पूरी स्थिति गाइडलाइन आने पर ही साफ हो सकेगी। बंगाली कालीबाड़ी सहित बड़ी झांकियां नहीं बन रही हैं।

सबको महामाया के दर्शन होंगे
शहर के प्राचीन महामाया मंदिर सेवा समिति की बैठक हो चुकी है। इसमें पदाधिकारियों ने तय किया है कि मंदिर परिसर गोल घेरा बनाकर कोरोना नियमों का पालन करते हुए 10 से 15 लोगों को एक बार में दर्शन कराएंगे। भक्तों के लिए मास्क अनिवार्य रहेगा। गेट पर सेनिटाइजर टनल से होकर गुजरना होगा। पंडित मनोज शुक्ल ने बताया कि 11 हजार ज्योतियां प्रज्वलित होती थीं। इस बार पंजीयन नहीं किया जा रहा है। पिछले मार्च का पंजीकृत 4500 ज्योति प्रज्वलित करने का निर्णय लिया गया है। गाइड लाइन जारी नहीं होने से असंतोष है।

बंजारी धाम मंदिर में 5000 हुआ पंजीयन
रावांभाठा बंजारी धाम मंदिर में मनोकामना ज्योति का पंजीयन किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा समय पर गाइड लाइन जारी नहीं करने को लेकर सेवा समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। मंदिर के व्यवस्था एनआर यादव ने बताया कि मंगलवार तक 5000 भक्तों ने पंजीयन करा लिया है। मंदिर में 9000 ज्योति की व्यवस्था है, परंतु प्रशासन का जैसा दिशा-निर्देश जारी होगा, वैसा निर्णय लिया जाएगा।

कालीमाता मंदिर में 2000 के बाद बंद
आकाशवाणी चौक स्थित कालीमाता मंदिर में भी भक्तों के मनोकामना ज्योति का पंजीयन चल रहा है। सेवा समिति के सचिव डीके दुबे के अनुसार जिला प्रशासन के लेटलतीफी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आस्था का सबसे पड़ा पर्व दुर्गा पूजा की गाइड लाइन जल्द जारी की जानी चाहिए। ताकि उस हिसाब से तैयारियां की जा सकें। वैसे अभी केवल 2000 ज्योति का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पंजीयन बंद कर देंगे।

अन्य देवी मंदिरों में 1000 से 1500 तक
शहर के सभी देवी मंदिरों में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शीतला माता, कंकाली माता मंदिर में 1000 और दंतेश्वरी माता मंदिर में 1500 मनोकामना ज्योति जलाने के लिए पंजीयन किया जा रहा है। भक्तों को दर्शन कराने को लेकर अभी पसोपेश की स्थिति है, जब तक कि गाइड लाइन नहीं आ जाती।

इधर दशहरा पर्व के लिए भूमिपूजन
बीटीआई मैदान में 7 से 14 अक्टूबर तक गरबा-डांडिया का कार्यक्रम दशहरा उत्सव समिति ने तय किया है। इसके साथ ही 15 अक्टूबर दशहरा पर्व के लिए भूमिपूजन भी संपन्न किया। समिति के अध्यक्ष राकेश धोतरे ने बताया कि 20 सितंबर को समिति के संरक्षक अमितेष शुक्ला, विधायक कुलदीप जुनेजा, गिरीश दुबे, महापौर एजाज ढेबर, किरणमयी नायक की सहमति पर कार्यक्रम तय किया है। गाइड लाइन आने पर वैसा निर्णय समिति लेगी।

Home / Raipur / Navratri 2021: नवरात्रि शुरू होने में अब बचे सिर्फ 8 दिन, दुर्गा पूजा समितियों में असमंजस की स्थिति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो