7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी उसके हाथों की मेहंदी उतरी ही थी कि दहेज़ की आग में झोंक दी गयी 22 वर्षीय मासूम विवाहिता, FIR दर्ज

ग्राम अमसेना में नवविवाहिता भारती साहू (22) ने 5 जनवरी को अपने घर में खुद पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। जांच के दौरान भारती के परिजनों ने उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
nav_vivahita_2.jpg

रायपुर. आरंग इलाके में एक विवाहिता ने खुद पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया है।

पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए तीनो बच्चों की चीख से सिहर उठा इलाका

पुलिस के मुताबिक ग्राम अमसेना में नवविवाहिता भारती साहू(22) ने 5 जनवरी को अपने घर में खुद पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। जांच के दौरान भारती के परिजनों ने उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।

इसकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पति ज्योतिप्रकाश साहू और अन्य लोग नई मोटरसाइकिल सहित दहेज में दूसरे सामान मांगते थे। जांच के बाद पुलिस ने ज्योति प्रकाश, जेठ पुष्पानंद साहू, देवर शैलेंद्र साहू, ससुर परसराम साहू और मृतका की सास के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने वैवाहिक वर्षगांठ पर पत्नी के प्रति व्यक्त किया आभार, ट्वीट कर लिखी दिल की बात

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग