रायपुर .डेंगू का प्रकोप दुर्ग-भिलाई के बाद अब रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। स्थिति गंभीर होने के बाद से अब तक जिले से 6 मरीजों को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जनवरी से लेकर अबतक 31 मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि की गई है। शनिवार को राजधानी की गलियों में आला अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक, नगरीयय प्रशासन विशेष सचिव निरंजन दास, निगम आयुक्त रजत बंसल ने डीडीयू नगर, रामनगर, भरत नगर की झुग्गी-बस्तियों का दौरा किया।