
अनाथ, निराश्रित और बेघरों को मिल रहा प्रशासन का सहारा
बलौदाबाजार/भाटापारा. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार अनाथ, निराश्रित, बेघर लोगों की मदद कर रहीं है। ऐसे ही बिलाईगढ़ की रहने वाली सावित्री केंवट (21) एवं उनके 2 भाई राजकुमार (16), राजकिरण (14) और एक छोटी बहन सुनीता केंवट (12) की मदद करने आज जिला प्रशासन पहुंचा। इनकी माता पिता दादा दादी कोई कोई भी नही हैं।
सावित्री केंवट केवल मजदूरी के द्वारा ही जीवनयापन करती है। इनके दोनों भाई पहले बिलासपुर अनाथ आश्रम में थे। अब वहां से आकर यहीं घर मे रहकर होटल में काम करता था। उसकी बहन सुनीता को चंद्रपुर के रहने वाले एक दूसरे परिवार द्वारा गोद लिया गया था पर उन्हें वापस छोड़ दिया गया हैं। वह भी अब घर में रहती हैं। तत्कालीन समय मे बच्चों का बिलासपुर में एवं बच्ची का चंद्रपुर में रहने के चलते उनका आधार कार्ड नही बन पाया था। आधार कॉर्ड के आभाव में उनका नया राशन कार्ड जारी नही बन पाया। परन्तु उनका पुराना राशन कार्ड जरूर था। परिवार का पूरा भार सावित्री बाई के ऊपर ही आ गया। बंद के चलते मजदूरी काम भी बंद हो गया हैं। जिसके चलते जीवनयापन में बड़ी कठनाई हो रहीं थी। केवल चावल उनके पास 9 -10 किलो ही बचा था।
उन्होंने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से इस विषम परिस्थिति में मदद मांगी जिस पर गोयल ने बिलाईगढ़ सीएमओ के माध्यम से उनके लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। बिलाईगढ़ सीएमओ ने उस परिवार के लिए चावल 40 किलों, दाल 3 किलों, चना 3 किलों, आलू 5 किलों, सोयाबीन बड़ी 3 किलों, प्याज 1 किलों, हल्दी, मिर्ची, धनिया एवं टमाटर साथ में 5 सौ रुपया नगद दिया गया। साथ ही उनके घर में मुनगा का पेड़ भी हैं जिसमें बड़ी मात्रा में मुनगा का फल लगा हुआ हैं। जिस कारण निश्चित ही सब्जी की समस्या नहीं होंगी।
Published on:
29 Mar 2020 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
