scriptदर्दनाक: पॉश इलाके में नौकरानी की बेहरमी से हत्या, शक के दायरे में गार्ड फरार | Painful: The maid's murderous murder in posh area, guard Absconding | Patrika News
रायपुर

दर्दनाक: पॉश इलाके में नौकरानी की बेहरमी से हत्या, शक के दायरे में गार्ड फरार

रायपुर के पॉश इलाके में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में महिला का शव लहुलूहान हालत में मिला है।

रायपुरMar 14, 2018 / 05:35 pm

Deepak Sahu

death

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में महिला का शव लहुलूहान हालत में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, वारदात के बाद से घर का गार्ड गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

काम करने वाली नौकरानी सजनी निषाद की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। दोपहर को तकरीबन डेढ़ बजे मृतक महिला का पति दशरथ उसे लगातार आवाज लगा रहा था लेकिन पत्नी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। तब वह घर में उसे ढूंढने लगा। जब वह घर के पीछे गया तब उसने महिला को खून में लथपथ देखा। महिला के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर इकक्ठा हो गए।

READ MORE : माँ ने अपने लाल को किया बर्थडे विश, लम्बी उम्र का दिया आशीर्वाद, लेकिन तभी आई जवान की ये खबर…

लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घर का गॉर्ड गायब है। लाश को देखकर कहा जा रहा है कि कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या की गई है। आसपास के लोगों ने बताया है कि महिला की हत्या सी के साथ काम करने वाले गार्ड साधेलाल ने की है।

READ MORE : छुट्टी बिताकर लौटा जवान नक्सली हमले में हुआ शहीद, पत्नी बोली – क्या पता था तिरंगे में होगी घर वापसी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। वहीं, फरार गार्ड की पतासाजी शुरू कर दी है।

Home / Raipur / दर्दनाक: पॉश इलाके में नौकरानी की बेहरमी से हत्या, शक के दायरे में गार्ड फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो