जानकारी के अनुसार गुरूवार को रात 8 बजे के आसपास यात्रियों ने एक बोगी से धुंआ उठते देखा तो अफरा-तरफरी मच गयी। यात्री बोगी तक पहुंचे तो बाथरूम से किसी के चीखने की आवाज सुनकर सन्न रह गए। एक व्यक्ति ने खुद को शौचालय में बंद कर आग लगा लिया था। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वो उसे खोल नहीं पा रहे थे।
यात्रियों ने इसकी सुचना रेलवे के सम्बंधित अधिकारियों को दी। जिसके बाद GRP और रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। फिलहाल यात्री की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।