1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो स्टोरीः सजकर तैयार है बाजार, खूब हो रही खरीदारी

राजधानी रायपुर में दिवाली (Diwali Festival) को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लोग पूजा पाठ के लिए मां लक्ष्मी और गणपति बाप्पा की मूर्तियों के अलावा,घर की साज सज्जा की वस्तुएं भी खूब खरीद रहे हैं। इसके अलावा रंगोली, फैसी लाइट्स और पटाखे खरीदने के लिए भी लोगों की भीड़ मुख्य बाजार में उमड़ रही है।

3 min read
Google source verification
Diwali Festival

बैजनाथ पारा में बुधवार को पैर रखने की जगह नहीं थी। यहां पर कपड़े और गृह साज सज्जा के वस्तुओं की दुकानें हैं। जिसके कारण यहां खरीददारों की अच्छी भीड़ देखी गई। दिन से लेकर तो देर शाम तक कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

Diwali Festival

बगैर पटाखों के दिवाली का मजा नहीं है। लिहाजा शहर की स्थायी पटाखा दुकानों में अभी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। फैंसी पटाखों के अलावा बच्चों के लिए कई वैराइटियां आई हैं। बच्चों को रंगीन फुलझड़ी, मल्टीसाउंड, अनारदाने, जमीन चकरी खूब भा रही है।

Diwali Festival

सदर बाजार मुख्य रूप से आभूषणों के जाना जाता है। बुधवार को यहां के कई ज्वेलरी शॉप में भीड़ देखी गई। महिलाओं ने अपनी पसंद के आभूपण खरीदे तो किसी ने मां लक्ष्मी और गणपति बाप्पा की छोटी-छोटी चांदी की मूर्तियां। इसके अलावा, चांदी और सोने के एक ग्राम के सिक्के भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

Diwali Festival

गोलबाजार, राजधानी का प्रमुख बाजार है। यहां पर किराना, अनाज, मिठाइयां और पूजन सामग्री आसानी से मिल जाती हैं। रंगोली की कई दुकाने यहां पर हैं जिसके कारण महिलाओं की यहां पर भारी भीड़ देखी गई। नए-नए रंगों के अलावा, रंगोली बनाने के नए-नए सांचे भी युवतियों को खूब भाते हैं जिसके कारण लोग यहां खींचे चले आते हैं।

Diwali Festival

दीपावली पर यूं तो पूरा शहर रंगीन रोशनी में नहा चुका है। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक लाइट्स नहीं खरीदी थीं वे भी बुधवार को पहुंच गए। दुकानदार रामकुमार बोपचे ने बताया कि इस सीजन में स्ट्रीप लाइट्स की ज्यादा डिमांड आ रही है। ये लाइट्स इतनी तेजी बंद चालू होती हैं कि दूर से देखने पर ये मूव करती नजर आती हैं। इसके लिए किसी चेंजर को लगाने की जरूरत नहीं है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Diwali Festival

बैजनाथ पारा में ही कपड़ों की छोटी-छोटी दुकाने निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं। जिसके कारण यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। मोलभाव कर लेने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।