रायपुर

राहुल ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी बोली – धन्यवाद, हम सबका हौसला बढ़ाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस (INC Chhattisgarh) को ट्विटर पर फॉलो किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फॉलो करने पर पार्टी ने राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है।

2 min read
Jun 07, 2021
राहुल ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी बोली - धन्यवाद, हम सबका हौसला बढ़ाया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फॉलो करने पर पार्टी ने राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। पार्टी ने ट्वीट कर माननीय राहुल गांधी जी ने आज [typography_font:14pt;" >रायपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद छत्तीसगढ़ कांग्रे को फॉलो कर हम सबका हौसला बढ़ाया है। इतना ही पार्टी ने इशारों-इशारों में आरएसएस और बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा, राहुल जी, हम विश्वास दिलाते हैं कि इन "कमलगट्टों" और "खाकी चड्डीधारियों" को जनता के बीच बेनकाब करके रहेंगे, देश नहीं टूटने देंगे।

माना जा रहा है कि पत्रिका की खबर के बाद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फॉलो कर रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी अन्य राज्यों के कांग्रेस ग्रुप से जुड़े हुए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ऑफिशल ट्वीटर भी उनके फॉलो वाली सूची में शामिल नहीं था। बता दें कि पत्रिका ने देश के दो शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीटर पर फॉलोअर को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसमें यह बताया गया था कि ट्वीटर पर 18.9 मिलियन फालोवर के साथ राहुल खुद 269 लोगों को फॉलो करते हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के केवल पांच नेता शामिल हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय और विधायक अरुण वोरा शामिल हैं।

जबकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत से वे सोशल मीडिया पर दूर हैं। जबकि मुख्यमंत्री की रेस में इनका नाम शामिल था। एक खास बात यह भी है कि राहुल गांधी अन्य राज्यों के कांग्रेस ग्रुप से जुड़े हुए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ऑफिशल ट्वीटर भी उनके फॉलो वाली सूची में शामिल नहीं हैं।

प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा 2344 को करते हैं फॉलो

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार प्रमुख नेताओं को ही सोशल मीडिया में फॉलो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जिन्हें फालो करते हुए उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम अखिलेश सोनी का है। अखिलेश सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसके अलावा प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को भी फॉलो करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा के ट्वीट को भी फॉलो करते हैं।

Updated on:
07 Jun 2021 05:28 pm
Published on:
07 Jun 2021 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर