कोलकाता के आश्रम से निकली हैं चार लड़कियां
कोलकाता के आश्रम से 4 बालिकाएं निकली हैं। एक नाबालिग रायपुर में मिली हैं। बाकी नाबालिगों के भी अन्य दलालों के चंगुल में फंसने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच में लग गई है। चारों बालिकाओं को कोलकाता से मुंबई-दिल्ली भेजा गया है। उनमें से एक को रायपुर लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि खिलेश्वर और महिला बुधवार को 17 वर्षीय नाबालिग को कोटा के आकर्षण ब्यूटी पार्लर ले गए थे। वहां बालिका ने रोना शुरू कर दिया और संचालिका को देहव्यापार की जानकारी दी।
तीन बालिकाओं की तलाश
कबीर नगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पीडि़ता बालिका के साथ तीन अन्य बालिकाओं के भी गायब होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि बालिकाओं को एक युवती ने छत्तीसगढ़ भेजा है। तीन बालिकाएं कहां और किस अवस्था में है? इसको लेकर पुलिस भी चिंतित हो गई है।
नहीं जानता युवती को
आरोपी खिलेश्वर ने पुलिस को बताया है कि एक युवती ने फोन करके पीडि़त बालिका को स्टेशन में भेजने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह स्टेशन पहुंचा। वहां बालिका मिली। फोन करने वाली युवती को भी वह नहीं जानता है।