Chhatttisgarh police : शहर में अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
रायपुर. शहर में अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अपराधी पकड़े गए। अपराधियों ने पुलिस के सामने कान पकड़कर कहा, अब गलत काम नहीं करेंगे। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को एएसपी (सिटी) लखन पटले के नेतृत्व में सीएसपी व थाना प्रभारी अभियान चलाकर 250 से अधिक गुण्डा, बदमाशों व आपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली।
इसके साथ उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे तत्काल उपस्थित हों तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय गुण्ड़ा, बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई।