30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के पेट के अंदर मिला सात माह का दुर्लभ स्टोन बेबी, मेडिकल कॉलेज में रखा गया सुरक्षित

गरियाबंद निवासी 26 वर्षीय महिला विगत कुछ दिनों से पेट में दर्द और पानी भरने के कारण होने वाले सूजन एसाइटिस की समस्या से जूझ रही थी।

2 min read
Google source verification
operation theater , file pic

file pic of hamidiya hospital bhopal

रायपुर. गरियाबंद निवासी 26 वर्षीय महिला विगत कुछ दिनों से पेट में दर्द और पानी भरने के कारण होने वाले सूजन एसाइटिस की समस्या से जूझ रही थी। बीमारी का इलाज कराने के लिए महिला आंबेडकर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई। जांच में महिला के पेट में दुर्लभ लिथोपेडियन (स्टोन बेबी) का पता चला। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ज्योति जायसवाल के नेतृत्व में स्टोन बेबी को बाहर निकालने के लिए सर्जरी गई, जिसमें करीब 7 माह के विकसित दुर्लभ स्टोन बेबी (मृत) को बाहर निकाला गया। सर्जरी के बाद महिला के पेट की परेशानी समाप्त हो गई।

महिला पूरी तरह ठीक है और डिस्चार्ज होने को तैयार है। विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि बच्चेदानी के बाहर पेट यानी एब्डोमन में भ्रूण का विकास होकर स्टोन बेबी में बदल जाने की स्थिति बहुत ही दुर्लभ है। ऐसे केस काफी कम होते हैं। इस केस को मेडिकल जर्नल में प्रकाशन के लिए मरीज के परिजनों से स्वीकृत ले ली गई है।

यह भी पढ़ें: तीसरी लहर में कुपोषित बच्चों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती, इन बातों का रखें ध्यान

साथ ही मेडिकल कॉलेज में भविष्य में चिकित्सा छात्रों के अध्ययन के लिए परिजनों की स्वीकृति पर स्टोन बेबी को सुरक्षित रख लिया गया है। महिला को राजधानी के एक अन्य अस्पताल से सोनोग्राफी की रिपोर्ट के साथ रेफर किया गया था। सोनोग्राफी से जानकारी मिली कि महिला के पेट के अंदर करीब 7 माह का स्टोन बेबी है, जो गर्भाशय के बाहर पेट में स्थित है और कैल्शियम के जमाव से पत्थर (लिथोपेडियन) में तब्दील हो चुका है। लिथोपेडियन या स्टोन बेबी तब बनता है जब गर्भावस्था, गर्भाशय के बजाय पेट में (एब्डामिनल प्रेगनेंसी) होती है।

15 दिनों पहले हुई थी नॉर्मल डिलेवरी
महिला की 15 दिनों पहले नॉर्मल डिलेवरी हुई थी। करीब साढ़े 7 माह के एक जीवित शिशु को जन्म दिया था। हालांकि, इलाज के बाद उसे बचाया नही जा सका। महिला के पेट में दो बेबी थे। एक जो बच्चेदानी (यूट्रस) के अंदर सामान्य शिशुओं की तरह पल रहा था एवं जीवित जन्म लिया और दूसरा बच्चेदानी के बाहर एवं पेट (आंत व आमाशय के आसपास) के अंदर स्टोन (मृत) में तब्दील हो चुका था। डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आई क्योंकि पेट के अंदर बेबी ने आसपास के अंगों को प्रभावित नहीं किया था। ऑपरेशन में डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. स्मृति नाईक और डॉ. प्रियांश पांडे, एनेस्थीसिया से डॉ. मुकुंदा ने भी काफी सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: कोरोना टीकाकरण में रायपुर ने देश के 4 महानगरों को पीछे छोड़ा

मेडिकल कॉलेज में संभवत: तीसरा केस
डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि बतौर डॉक्टर रायपुर मेडिकल कॉलेज में यह तीसरा केस देखा है। इससे पहले पीजी स्टूडेंट थी तब करीब 22 साल पहले एक केस देखा था। कुछ सालों पूर्व एक और केस यहां आया था। संभवत: यह तीसरा केस है। एब्डॉमिनल प्रेगनेंसी में पेट के अंदर बहुत कम बच्चे जीवित रह पाते हैं। ऐसा भी नहीं होता कि बच्चा पेट के अंदर इतना बड़ा हो गया हो कि डिलीवरी का टाइम आ गया और मरा नहीं। यह भी दुर्लभ है।

Story Loader