रायपुर

गाली गलौज करने से मना किया तो गुस्साए आरोपी ने युवक का फोड़ा सिर, पीड़ित की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि धुराऊ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. फिर परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की. जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

less than 1 minute read
Jan 08, 2023

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक खबर सामने आ रही है. जिले में एक युवक में दूसरे युवक पर डंडे से सिर पर वार करके फोड़ दिया है. वजह हमला करने की यह थी कि पीड़ित युवक ने आरोपी युवक को गाली गलौज काने से मना किया था. तो गुस्से में आकर आरोपी ने डंडे से सिर ही फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार नावक वर्ष की शाम को ग्राम हल्दीझरिया में कमल सिदार (20 साल) गांव के लक्षन कुमार राठिया के घर के बाहर लक्षण राठिया और उसके भाई घुराऊ राम राठिया को गाली दे रहा था. बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर कमल उन्हें गाली दे रहा था.

आस-पास के लोगों के मना करने पर भी वह नहीं माना था. तभी वहीँ राऊ राम(34) ने भी कमल को रोका तो उल्टा ही उसने डंडे से जोरदार हमला करके सिर फोड़ दिया. हमले से धुराऊ गंभीर रूप से घायल हो गया. इस पुरे घटने के बाद तत्काल ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ उसका उपचार जारी है. डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि धुराऊ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. फिर परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की. जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Published on:
08 Jan 2023 06:44 pm
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर