scriptभीषण सड़क हादसा: ड्राईवर की हुई जानलेवा साबित, पुल को तोड़ते हुए गिरी यार्त्रियों से भरी बस | road accident: bus full of passengers fell while breaking bridge | Patrika News
रायपुर

भीषण सड़क हादसा: ड्राईवर की हुई जानलेवा साबित, पुल को तोड़ते हुए गिरी यार्त्रियों से भरी बस

पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है।

रायपुरSep 27, 2022 / 11:49 am

Sakshi Dewangan

1462b1cb-3bb1-4abf-8c66-c68b1d3265c8.jpg

भानपुरी। एनएच 30 में आज मंगलवार के तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रेवलिंग बस रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे फरसागुड़ा के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

Home / Raipur / भीषण सड़क हादसा: ड्राईवर की हुई जानलेवा साबित, पुल को तोड़ते हुए गिरी यार्त्रियों से भरी बस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो