scriptभारत बचाओं अभियान : छत्तीसगढ़ कांग्रेस केंद्र की नीतियों के खिलाफ 14 को दिल्ली में भरेंगे हुंकार | Save India campaign: Chhattisgarh Congress will fill 14 in Delhi | Patrika News
रायपुर

भारत बचाओं अभियान : छत्तीसगढ़ कांग्रेस केंद्र की नीतियों के खिलाफ 14 को दिल्ली में भरेंगे हुंकार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस देशव्यापी आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई और किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में विशाल आंदोलन “भारत बचाओ आंदोलन” 14 दिसंबर को करने जा रही है।

रायपुरDec 08, 2019 / 06:38 pm

bhemendra yadav

भारत बचाओं अभियान : छत्तीसगढ़ कांग्रेस केंद्र की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में 14 को भरेंगे हुंकार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

रायपुर. कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ आर्थिक मुद्दों पर देशव्यापी आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई और किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में विशाल आंदोलन “भारत बचाओ आंदोलन” 14 दिसंबर को करने जा रही है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के 5000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन द्वारा 12 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होकर रायपुर भाठापारा, उसलापुर, करगी रोड, अनुपपुर, कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफरदंग स्टेशन पहुंचेगी। बाकी किसान और कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली जाएंगे। मोदी के नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होने के बाद 14 दिसंबर को ही रात 10 बजे वापसी होगी।
गिरीश देवांगन ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैये और आर्थिक मोर्चे पर विफलता के खिलाफ पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गहरी नाराजगी है।

Home / Raipur / भारत बचाओं अभियान : छत्तीसगढ़ कांग्रेस केंद्र की नीतियों के खिलाफ 14 को दिल्ली में भरेंगे हुंकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो