Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Annual Horoscope 2025: नए साल में शनि की ढैया व साढ़े साती से मुक्ति, इन 3 राशि के जातकों की खुल रही किस्मत, देखें..

Annual Horoscope 2025: नए साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। नया साल जहां नई उम्मीद व संकल्प के साथ होगी वहीं नई शुरुआत भी होगी। इस साल कुछ राशि के जातकों को शनि की ढैया व साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी..

2 min read
Google source verification
Annual Horoscope 2025

Annual Horoscope 2025: नए साल (2025) की शुरुआत नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ होगी। साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। खगोलीय मंडल में होने वाले बदलाव भी प्रमुख रहेंगे, जिसमें कि कई बडे़ ग्रह अपना घर बदलेंगे। इसी के साथ ही कुछ राशि के जातकों को भाग्य उदय भी होगा। इनमें तीन ऐसे राशियों के जातक है। जिनका आने वाला साल बेहद आनंदमय के साथ बीतने वाला है। चलिए आपको बताते है…

Annual Horoscope 2025: कुछ आएंगे शनि की गिरफ्त में…

राशियों के इस परिवर्तन का असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा। वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की ढैया व साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरफ्त में आएंगे।

यह भी पढ़ें: Annual Horoscope 2025: नई उम्मीदों व संकल्पों के साथ शुरू होगा साल, ग्रह परिवर्तन से कई राशियों पर असर, जानें…

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, वक्री (उल्टी) चाल चल रहा मंगल ग्रह 21 जनवरी को कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तीन दिन बाद 24 जनवरी बुध ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आएगा। 27 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में आएगा।

मेष राशि

धन वृद्धि के साथ ही घर में मांगलिक कार्य संभव है। सेहत की दृष्टि से समय शुभ रहने के साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय इस राशि के जातकों के पक्ष में आने के संकेत हैं। ग्रहों के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा के साथ ही कारोबार में सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होने की संभावना है। शान-शौकत पर धन खर्च करने के साथ ही संतान को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मकान व वाहन आदि की खरीद के आसार हैं। कई विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होने तथा विवाह योग्य जातकों की शादी पक्की होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के समाज में प्रभाव बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं।

पं. मनोज शुक्ला ने बताया ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विशेष स्थान प्राप्त है। उन्हें भाग्य, ज्ञान, संतान, विवाह, धन, शिक्षा और कॅरियर का कारक माना गया है। उनके अस्त होने पर मेघ, वृषभ तथा मीन राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि के आसार हैं।

धर्म और संस्कृति के प्रति झुकाव बढ़ने की संभावना

बुध, मंगल और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों में कई उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। लंबित अदालती मामले तेजी से सुलझेंगे और धर्म व अध्यात्म के क्षेत्रों में विवादों के बीच उन्नति भी होगी और लोगों का धर्म व संस्कृति के प्रति झुकाव बढ़ता दिखाई देगा।
-डॉ. इंदुभवानंद महाराज, ज्योतिषाचार्य, शंकराचार्य आश्रम रायपुर