4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ: हवा के साथ आ रही नमी ने बढ़ाई उमस, बेचैन हुए लोग , इन इलाकों में हुई बारिश

CG Weather Report : मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
पश्चिमी विक्षोभ: हवा के साथ आ रही नमी ने बढ़ाई उमस, बेचैन हुए लोग , इन इलाकों में हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ: हवा के साथ आ रही नमी ने बढ़ाई उमस, बेचैन हुए लोग , इन इलाकों में हुई बारिश

CGweather report : प्रदेश में कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। गुरुवार को दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, राजनांदगांव के जालबंधा और कोरबा में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हवा के साथ आ रही नमी से उमस बढ़ गई। बादल छाए रहे लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। (CG Weather Report) मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना जताई है। प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। इस भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

यह भी पढ़े : बिना फार्मेसी की पढ़ाई के चला रहे थे मेडिकल स्टोर, ऐसे 4 हजार से ज्यादा मामलों का हुआ बड़ा खुलासा, देखें

बना हुआ है यह सिस्टम

प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। (CG Weather Report) जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है एक द्रोणिका बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : एसआई भर्ती में बड़ी गड़बड़ी: फेल अभ्यर्थियों को मेंस के लिए क्वालीफाई सूची डाला, खुलासे से मचा बवाल

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव का असर मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। रायपुर, दुर्ग, (CG Weather Report) बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाओं का आगमन लगातार जारी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग