रायपुर

CG History : इस पवित्र मंदिर के गर्भगृह में पढ़ती है सूर्य की पहली किरण, श्री राम ने वनवास में की थी पूजा, जानें छत्तीसगढ़ के कशी के बारे में

CG History : छत्तीसगढ़ में कई शिव मंदिर हैं। यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

less than 1 minute read
Jul 30, 2023

रायपुर . छत्तीसगढ़ में कई शिव मंदिर हैं। यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यहां पूरे सावन माह के दौरान रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा है। कहा जाता है कि वनवास के समय भगवान श्री राम ने बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में रुक कर भोलेनाथ की पूजा की थी। इस कारण यह लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

बाल्मीकि रामायण में इस मंदिर का उल्लेख राम वन गमन पथ के रूप में मिलता है। श्रीराम जी वनवास के दौरान जिन 249 स्थानों में रुके थे, उनमें से एक आरंग का श्री बागेश्वर नाथ मंदिर भी है।

आरंग में 107 शिवलिंग


प्राचीन काल में आरंग में 107 शिवलिंग थे। किसी कारणवश 108 शिवलिंग न होने के कारण इसे काशी का दर्जा नहीं मिल पाया। आज भी बागेश्वर, भुवनेश्वर, वटेश्वर, जलेश्वर, कुमारेश्वर सहित अनेक प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग नगर की चारों दिशाओं में विद्यमान हैं। जहां श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है।

Published on:
30 Jul 2023 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर