
तुलसी विवाह के बाद इस तारीख तक नहीं करें शादी, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
धमतरी. देवउठनी एकादशी का पर्व सिद्धी और गजकेशरी योग में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। ज्योतिचार्यों की मानें तो गुरू तारा अस्त होने के चलते इस साल मांगलिक कार्य और शादी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि देवउठनी (प्रबोधनी) एकादशी का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर समेत अंचल में तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शहर में त्यौहार के मद्देनजर गन्ने की खेप की पहुंच गई है। गन्ना व्यवसायी तिलक देवांगन ने बताया कि इस साल एक जोड़ी गन्ना 80 रूपए में बिक रहा है। उनका कहना है कि चुनाव का सीजन होने के चलते त्यौहार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल गन्ने की कीमत में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उधर छोटी दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन चतुर्मास की पूर्णता हो जाती है। उन्होंने बताया कि एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7.7 बजे से रात 9.20 मिनट तक है।
शादी के लिए 47 शुभ मुहूर्त
इस साल विवाह के लिए 47 शुभ मुहूर्त बन रहा है, जिसमें करना शास्त्र सम्मत होगा। बताया गया है कि जनवरी-2019 में 17, 18, 22, 23, 25, 26 और फरवरी में 8, 9, 10, 19, 21, मार्च में 8 और 9 को ही विवाह के लिए मुहूर्त है। अप्रैल माह मेंं 15, 16, 17, 19, 20 और 22 को विवाह के लिए मुहूर्त है। इस तरह जनवरी से लेकर जुलाई तक करीब 47 शुभ मुहूर्त बन रहा है।
क्या कहते हैं ज्योतिष
ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि मांगलिक कार्य के लिए गुरू के तारे का उदय होना विशेष माना जाता है, लेकिन एकादशी के एक सप्ताह पूर्व 13 नवंबर को गुरू तारा अस्त हो गया है। ऐसे में गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्यों के लिए एक माह तक प्रतीक्षा करना पड़ेगा।
जनवरी से जुलाई तक विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त
जनवरी: 17,18, 22, 23, 25, 26,29
फरवरी: 8, 9, 10, 19, 21
मार्च: 8, 9, 10
अप्रैल: 15,16,17,19, 20,22
मई: 7, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 23, 28, 29, 30
जून: 8,9, 10,12, 15, 16, 24, 25
जुलाई: 7, 8, 10, 11
Updated on:
19 Nov 2018 06:34 pm
Published on:
19 Nov 2018 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
