2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद और साउथ बिहार बनी लोकल, कुछ ट्रेनें रद्द, 27 जुलाई तक ऐसा रहेगा ट्रेनों का शेडयूल

इस ब्लाक में हावड़ा और झारसुगड़ा तरफ से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।

2 min read
Google source verification
train

अहमदाबाद और साउथ बिहार बनी लोकल, कुछ ट्रेनें रद्द, 27 जुलाई तक ऐसा रहेगा ट्रेनों का शेडयूल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल में 10 दिनों का ब्लॉक बुधवार से शुरू हो गया। इस ब्लाक में हावड़ा और झारसुगड़ा तरफ से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। हावड़ा-अहमदाबाद और साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसी लंबी दूसरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को कोतरलिया, जामगांव स्टेशन से बिलासपुर तक लोकल ट्रेन जैसी स्पीड में 27 जुलाई तक सफर करना पड़ेगा। दूसरी तीन से चार एक्सप्रेस गाडि़यां लेटलतीफी के अपने पुराने ढर्रे से उबर नहीं रही हैं।

READ MORE : नागपुर-बिलासपुर मिनी बुलेट ट्रेन के लिए यात्रियों को करना होगा लंबा इंतजार, इस साल तक पटरी पर आने की संभावना

रेलवे के अनुसार गाडि़यों की समयबद्धता पूरी तरह से बेपटरी चल रही है। कहीं ब्लाक के कारण ट्रेनें रायपुर जंक्शन नहीं पहुंच रही तो कई एक्सप्रेस गाडि़यां तीन से पांच घंटे तक देरी से आ रही हैं।

READ MORE : बिलासपुर-रायपुर रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, कई ट्रेनें प्रभावित

27 जुलाई तक ट्रेनों का शेड्यूल

3. टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर, झारसुगड़ा-इतवारी-झारसुगड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

इस गाड़ी का परिचालन टाटानगर-झारसुगड़ा-टाटानगर के मध्य निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।

READ MORE : रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: जुलाई में सफर का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

2. दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को चाम्पा एवं झारसुगड़ा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के कोतरलिया एवं जामगांव स्टेशन के यार्ड का आधुनिकीकरण एवं तीसरी रेल लाइन परियोजना से जोडने का कार्य आज से शुरू हो रहा है।जिसके कारण 10 दिनों तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी शामिल है।