8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वन विभाग की एन्टी पोचिंग टीम ने अति दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन की तस्करी करते पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ उदंती सीतानदी व ओडिशा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Gulal Prasad Verma

•

Updated: 21 Jan 2024, 3:45 PM IST

दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वन विभाग की एन्टी पोचिंग टीम ने अति दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन की तस्करी करते पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ उदंती सीतानदी व ओडिशा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन्यप्राणी पैंगोलिन की तस्करी करने की सूचना पर गुरुवार को वन विभांग एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद ववन परिक्षेत्र सीनापाली (ओडिशा) वनमंडल खरियार के साथ संयुक्त टीम गठित की गई। उसके बाद उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वन परिक्षेत्र इंदागांव (ध्रुर्वागुड़ी) बफर सीमा से पांच किलोमीटर दूर ओडिशा के ग्राम नंगलबोड़ में आरोपी दिनेश मांझी पिता दुखू मांझी (43) ग्राम/पोस्ट-नगलबोड, तुरपन मांझी पिता दुखू मांझी ( 61) ग्राम/पोस्ट-नगलबोड व चैतन्य मांझी पिता मनसाय मांझी (57) ग्राम गेंदुलपानी (नगलबोड) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक नग जिंदा पैंगोलिन (सालखपरी), मोटर साइकिल 3 नग, मोबाइल 3 नग जब्त किया गया। शुक्रवार को दोनों टीमों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 2 और आरोपियों को पाटदरहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एरिया में वन्यप्राणियों के शिकार लगातार जारी है। शिकारियों व तस्करों पर अंकुश लगाने के वन विभाग सतत् प्रयासरत है। बावजूद इसके वन्यप्राणियों की तस्करी नहीं रुक रही है।

ये कहा अधिकारी ने
वन विभाग छत्तीसगढ़ और ओडिशा की संयुक्त टीम ने सायबर सेल धमतरी की मदद से कार्रवाई करते हुए जिंदा पैंगोलिन के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा है। जीवित पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत पहाड़ी नमी क्षेत्र दीमक बाम्बी से आच्छादित वन क्षेत्र में इसे स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ा जाएगा। आगे और कार्रवाई की जा रही है।
- वरुण जैन, उपनिदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व