scriptगर्मी में अपने आप को तंदरुस्त रखने अपनाएं ये 10 तरीके, जिससे आप कभी नहीं होंगे बीमार | Use this way to take care of health in summer, 10 Points | Patrika News
रायपुर

गर्मी में अपने आप को तंदरुस्त रखने अपनाएं ये 10 तरीके, जिससे आप कभी नहीं होंगे बीमार

गर्मी के शुरू होते ही लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढऩे लगता है। गर्मी समय हमें कई प्रकार की बीमारी जैसे चक्कर आना, डिहाइड्रेट हो जाना, सिर दर्द आदि हो सकती है।

रायपुरApr 27, 2019 / 03:33 pm

Akanksha Agrawal

summer weather

गर्मी में अपने आप को तंदरुस्त रखने अपनाएं ये 10 तरीके, जिससे आप कभी नहीं होंगे बीमार

रायपुर. गर्मी के शुरू होते ही लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढऩे लगता है। गर्मी समय हमें कई प्रकार की बीमारी जैसे चक्कर आना, डिहाइड्रेट हो जाना, सिर दर्द आदि हो सकती है। साथ ही गर्मी में पाचन क्रिया पर असर, मौसमी बीमारियां, संक्रमण आदि का खतरा भी रहता है। तो आइये आज जानते हैं गर्मी से बचने के 10 शर्तिया तरीके-
1. हमारे शरीर में मौजूद पानी की मात्रा हमारे शरीर की 90 प्रतिशत बीमारियों का अंत है, इसलिए हमें गर्मी के समय अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए।
2. गर्मी से समय हमें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों फल जैसी चीजें खानी चाहिए। इनमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोशक तत्व है।
3. गर्मी के समय पसीना हमारे शरीर में मौजूद गंदगी को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।

4. गर्मी के समय हमें तीन घंटे से ज्यादा धूप में नहीं रहना चाहिए।
5. गर्मी के समय में हमें सूती के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
6. गर्मी के समय हमें नियमित तौर पर हेल्थ चेकअप के लिए जाना चाहिए।
7. गर्मी के समय छोटी सी बीमारी को भी नजरअंदाज करना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है।
8. गर्मी के समय हमें खाने में दही का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है।
9. गर्मी में हमें कम से कम बाहरी खाना या फास्ट फूड का सेवन करना चाहिए।
10. धूप के संपर्क में आने के बाद तुरंत फ्रीज से निकली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Home / Raipur / गर्मी में अपने आप को तंदरुस्त रखने अपनाएं ये 10 तरीके, जिससे आप कभी नहीं होंगे बीमार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो